फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आज से तीन दिन तक 24 रूटों पर नहीं चलेगी 5

आज से तीन दिन तक 24 रूटों पर नहीं चलेगी 5

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
आज से तीन दिन तक 24 रूटों पर नहीं चलेगी 5
आज से 24 रूटों पर तीन दिन तक नहीं चलेंगी 58 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना। गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में शुक्रवार से तीन दिवसीय एग्री लीडरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस समिट में किसान खेती की नई तकनीक की जानकारी लेकर फायदा उठा सकते हैं, वहीं बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए तीन दिन तक परेशानी रहेगी। 17 फरवरी तक चलने वाले समिट में किसानों को लेकर जाने के लिए 58 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। जिसके चलते दो दर्जन से ज्यादा रूटों से बसों को हटाया गया है। रोडवेज बसों के ग्रामीण रूट पूरी तरह से बंद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र से सोनीपत जाने वाले विद्यार्थियों व यात्रियों को सबसे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सोनीपत बस स्टैंड से मुकीनुपर, नादंनौर, झज्जर, बहादुरगढ़, खुर्मपुर, बड़ौली, झिंझौली, उमेदगढ़, पबनेरा, घसौली, दातौली, बढख़ालसा, चटिया, दोदवा, गुहणा, फरमाणा, नरेला, सिटावली, रहमाणा, सरढाणा, बजाना कलां, त्यौड़ी, नयाबांस, सांपला रूट पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं चंडीगढ़ रूट से पांच, जयपुर, बड़ौत रूट से दो, खानपुर कलां रूट से तीन बसों को हटाया गया है। इनके अलावा गोहाना सब डिपो से रोहतक से चंडीगढ़ एक बस, गोहाना से दिल्ली दो बसें, रिवाड़ा से एक, जींद रूट से एक, राणाखेड़ी व निजामपुर से एक, रोहतक से एक, रोहतक से पानीपत से एक, भिवानी रूट से दो बसों को हटाया गया है। इस तरह गोहाना सब डिपो के भी कई रूट बंद हो जाएंगे और अन्य पर बस कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के पास नहीं बजट, दो दिन पांच-पांच बस चलवाएगा
प्रशासन की ओर से अलग-अलग विभागों को किसानों की सुविधा के लिए बस अपने खर्चों पर चलवाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशुपालन विभाग को रोजाना 10-10 बसों में किसानों को लेकर जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके बाद विभाग के उप निदेशक डा. जसवंत ने बसों से किसानों को समिट में लेकर जाने के लिए महानिदेशक से बजट की अनुमति मांगी। लेकिन महानिदेशक ने बजट नहीं होने का हवाला देकर 15 व 16 फरवरी को पांच-पांच बसें व 17 फरवरी को 10 बसों को चलवाने की अनुमति दी। इसके बाद जीएम रोडवेज को पत्र लिखते हुए विभाग के उप निदेशक ने बताया कि वह 15 फरवरी को किडौली, मंडौरा, बरोदा, कथूरा व दुभेटा और 16 फरवरी को रोहट, हरसाना कलां, माहरा, मुडलाना व घसौली से किसानों को समिट में नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed