फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   तेल पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, टैंकर छोड़कर भागे चोर

तेल पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, टैंकर छोड़कर भागे चोर

Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
तेल पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, टैंकर छोड़कर भागे चोर
तेल पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, टैंकर छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर(सोनीपत)।
अटायल गांव की पंचायती जमीन से गुजर रही आईओसीएल पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरों ने तेल चोरी का प्रयास किया। चोरों ने पहले जमीन की खुदाई कर पाइप लाइन से जुड़ी वॉल को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद पाइप डालकर तेल चोरी करने की कोशिश की। लेकिन जिस टैंकर में पाइप लगाकर तेल चोरी करना था, वह टैंकर गड्ढे में फंस गया और वह काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकल सका।
इस कारण चोर टैंकर व पाइप को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आईओसीएल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर आईओसीएल अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से जमीन खुदवा कर क्षतिग्रस्त वॉल को ठीक करवाया। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टैंकर की नंबर प्लेट उखाड़ी
तेल चोरी करने के लिए जिस टैंकर को लाया गया था, उसके गड्ढे में फंसने की वजह से चोर तेल चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। उनको मजबूरी में टैंकर को मौके पर छोड़कर भागना पड़ा। भागते समय चोर टैंकर से नंबर प्लेट भी उखाड़ कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed