फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फर्जी ई-मेल आईडी से सीएम को कर दी वीसी की शिकायत

फर्जी ई-मेल आईडी से सीएम को कर दी वीसी की शिकायत

Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
फर्जी ई-मेल आईडी से सीएम को कर दी वीसी की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, मुरथल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दस दिन पहले मुख्यमंत्री को की गई कुलपति की शिकायत जाली ई-मेल आईडी से की गई थी। इतना ही नहीं जिस व्यक्ति ने शिकायत की है, उस नाम का कोई व्यक्ति शिकायत में दर्ज पते पर नहीं मिला। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि शिकायत में जो कागजात प्रयोग किए गए उनकी फोटो विश्वविद्यालय से ही गई है। अब सवाल उठ गया है कि विवि का अधिकारिक रिकार्ड शिकायतकर्ता को किसने उपलब्ध कराया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के सचिव ने एसपी को शिकायत लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। एसपी के आदेश पर थाना मुरथल पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एसपी को दी गई शिकायत में कुलपति के सचिव डा. अनिल खुराना ने बताया है कि 15 जून की शाम पांच बजकर 39 मिनट पर विवि की ऑफिशियल मेल पर उन्हें एक मेल प्राप्त हुई। मेल के माध्यम से सीएम को भेजे गए पत्र की शिकायत की कॉपी स्कैन कर भेजी गई थी। मुख्यमंत्री के नाम भेजी गई शिकायत में कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विवि ने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई तो पता चला कि जिन शिकायत के कागजात मेल से भेजे गए थे, उसकी एक रजिस्टर्ड कॉपी पहले भी विवि में भेजी गई है। उन कागजों को देखकर यह भी साफ हो गया कि उनमें अधिकतर की फोटो कापी विवि की फाइलों से निकालकर कराई गई है, क्योंकि शिकायत के दो पेजों पर विश्वविद्यालय का डायरी नंबर अंकित है। संदेह होने पर शिकायत में जिस शिकायतकर्ता अमित सचदेवा निवासी गांव कुराना, जिला पानीपत का नाम लिखा था, उसके पते पर जाकर देखा गया तो इस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। इस पर डा. अनिल ने सवाल उठाया है कि आखिर बाहर के व्यक्ति को विवि का रिकार्ड उपलब्ध कराने वाला कौन है। डा. अनिल ने पुलिस से मांग की है कि इस व्यक्ति का पता लगाया जाए व फर्जी ई-मेल आईडी के माध्यम से विवि व प्रदेश सरकार की छवि खराब करने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कोई व्यक्ति विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार की छवि खराब करना चाहता है। शिकायत फर्जी ई-मेल से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाए। विश्वविद्यालय का रिकार्ड बाहर कैसे गया, यह भी चिंता का विषय है। - प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरथल विवि से शिकायत प्राप्त हुई है। आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-रामबीर, थाना प्रभारी, मुरथल

फर्जी ई-मेल आईडी से सीएम को कर दी वीसी की शिकायत
मुरथल विवि के कुलपति की शिकायत का मामला
विवि की तरफ से अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया मामला
मुख्यमंत्री तक को शिकायत भेजकर लगाए थे जातिवाद के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed