{"_id":"6242141dc17605005b468743","slug":"17-year-old-tarun-from-sonipat-appointed-cyber-security-expert-in-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सोनीपत का 17 वर्षीय तरुण गूगल में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नियुक्त, मिला सवा करोड़ का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: सोनीपत का 17 वर्षीय तरुण गूगल में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नियुक्त, मिला सवा करोड़ का पैकेज
Tue, 29 Mar 2022 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:31 AM IST
सार
रिढ़ाऊ गांव में अठगामा गहलावत खाप ने समारोह में तरुण को सम्मानित किया। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की परीक्षा को भी तरुण ने न केवल पास किया, बल्कि सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
गूगल में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट पद पर चयन होने पर तरुण गहलावत को सम्मानित करती गहलावत खाप के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा के गांव रिढ़ाऊ के तरुण गहलावत ने गूगल में बतौर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के पद पर नियुक्ति पाकर देश का नाम रोशन किया है। सोमवार को रिढ़ाऊ गांव में अठगामा गहलावत खाप की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में तरुण गहलावत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उसे सवा करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे, जबकि 18 वर्ष का होने पर यह पैकेज करीब दो करोड़ रुपये का होगा। सोमवार को तरुण का जन्मदिन होने के चलते हवन किया गया। इस दौरान तरुण ने केक काटकर खुशी को सभी के साथ बांटा।
विज्ञापन
18 वर्ष पूरा होने पर मिलेगा दो करोड़ का पैकेज
तरुण ने गूगल कंपनी के साइबर सिक्योरिटी विश्लेषक के पद को लेकर आवेदन किया था, जिसमें उसका चयन होने पर उसकी छह माह की ट्रेनिंग शुरू हुई थी, लेकिन ट्रेनिंग के बीच प्रतिभा के बल पर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की परीक्षा को भी तरुण ने न केवल पास किया, बल्कि सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
तरुण ने इस परीक्षा में एक लाख में से 98 हजार अंकों का स्कोर खड़ा कर डाला। इसके चलते अब तरुण का अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित गूगल हेडक्वार्टर में बतौर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के रूप में चयन हो गया है। दूसरे नंबर पर रहे ब्राजील के प्रतिभागी का स्कोर 37000 रहा है।