फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 wrestlers of the state will show their strength in the Junior World Wrestling Championship

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में प्रदेश के 17 पहलवान दिखाएंगे दम

Mon, 05 Jul 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
17 wrestlers of the state will show their strength in the Junior World Wrestling Championship
भारतीय कुश्ती टीम में प्रदेश के सीनियर पहलवानों की तरह जूनियर भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं। रूस के उफा में 16 से 22 अगस्त तक होने वाली जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुने गए 30 पहलवानों में अकेले हरियाणा के 17 पहलवान शामिल हैं, जिनमें महिला वर्ग में तो दस में से आठ हरियाणा की पहलवान चुनी गई हैं।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि दिल्ली में पहलवानों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के आधार पर रूस में जाने वाले पहलवानों के नाम की घोषणा कर दी गई। जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से पहले नेशनल कैंप भी लगाया जाएगा, जिससे कोरोना के चलते बेहतर अभ्यास नहीं कर पाने वाले पहलवानों को अच्छी तैयारी का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पहलवानों का हुआ चयन
फ्री स्टाइल वर्ग
57 किलो में हरियाणा के शुभम, 61 किलो में एसएससीबी के रवींद्र, 65 किलो में हरियाणा के रोहित, 70 किलो में हरियाणा के जयदीप, 74 किलो में उत्तराखंड के यश, 79 किलो में यूपी के गौरव बालियान, 86 किलो में महाराष्ट्र के विटल, 92 किलो में महाराष्ट्र के पृथ्वीराज, 97 किलो में हरियाणा के दीपक व 125 किलो में दिल्ली के अनिरुद्ध कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन वर्ग
55 किलो में एपी का अनूप कुमार, 60 किलो में हरियाणा का विकास, 63 किलो में हरियाणा का अनिल, 67 किलो में दिल्ली का दीपक, 72 किलो में हरियाणा का विकास, 77 किलो में एसएससीबी का दीपक, 82 किलो में एसएससीबी का रवि, 87 किलो में हरियाणा के सोनू, 97 किलो में पंजाब के नरिंद्र चीमा, 130 किलो में हरियाणा के प्रवेश का चयन हुआ है।

महिला वर्ग
50 किलो में दिल्ली की सिमरन, 53 किलो में हरियाणा की पिंकी, 55 किलो में हरियाणा की सीतो, 57 किलो में हरियाणा की मानसी, 59 किलो में हरियाणा की कुसुम, 62 किलो में हरियाणा की संजू, 65 किलो में हरियाणा की भतेरी, 68 किलो में हरियाणा की आरजू, 72 किलो में हरियाणा की स्नेह व 76 किलो में दिल्ली की बिपासा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed