फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 RWAs proposed to pass 62 colonies

Sonipat News: 62 कॉलोनियों को पास कराने के लिए 17 आरडब्ल्यूए ने दिया प्रस्ताव

Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
17 RWAs proposed to pass 62 colonies
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए 17 रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएसन (आरडब्ल्यूए) ने नगर निगम कार्यालय में प्रस्ताव दिए हैं। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में 62 कॉलोनियों को वैध कराने की तैयारी है। इसको लेकर नगर निगम की आयुक्त ने मेयर निखिल मदान व सभी पार्षदों के साथ मिलकर मंथन किया। साथ ही पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में चिह्नित अवैध कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए बनवाकर कार्यालय में प्रस्ताव देने के निर्देश दिए है। कॉलोनियों के वैध होने के बाद सरकार की ओर से सुविधाएं बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने फरवरी व मार्च माह में निगम क्षेत्र में बसीं अवैध कॉलोनियों को लेकर ड्रोन से सर्वे करवाया था। सर्वे के बाद इनके नक्शे तैयार किए गए और इन्हें मुख्यालय भिजवा दिया था। डीटीपी मुख्यालय ने इन नक्शों को शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय को भेज दिया था। मुख्यालय ने अब इन नक्शों को जिला स्तर पर 5 सितंबर को भेजा था। इसके बाद सितंबर में नगर निगम की भवन शाखा ने अवैध कॉलोनियों के नक्शों का सत्यापन किया था। भवन शाखा की ओर से नक्शे के तहत सडक़ों की लंबाई-चौड़ाई, खसरा नंबर, आबादी व प्लॉटों की जांच के बाद सत्यापन किया गया था। जिन कॉलोनियों में जो कमियां हैं, उनका उल्लेख करते हुए निगम अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज रखी है।
विज्ञापन

कॉलोनियों को वैध करने के लिए नियमों में किया बदलाव
अब प्रदेश सरकार की ओर से अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अब कॉलोनियों को श्रेणीवार बांटा गया। जिनमें 25 फीसदी तक निर्मित क्षेत्र वाली कॉलोनियां, 25 से 50 फीसदी के बीच, 50 से 75 फीसदी के बीच व 75 फीसदी से अधिक निर्मित क्षेत्र वाली कॉलोनियां शामिल हैं। शहर में कई ऐसी अवैध कॉलोनियां हैं जो आबाद तो हो गई लेकिन वह नियम पूरे नहीं करती। जैसे नियम है कि कॉलोनियों में 6 मीटर चौड़ी सडक़ होनी चाहिए, लेकिन काफी संख्या में ऐसी कॉलोनी हैं जो यह शर्त पूरी नहीं करती। प्रदेश सकार इन कॉलोनियों को भी राहत देकर पक्का करने की योजना बना रही है। सरकार ने आरडब्ल्यूए के प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए है, अब तक 17 आरब्ल्यूए ने संबंधित कॉलोनियों से प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनियां वैध कराने के लिए हुई चर्चा, खुलेंगे विकास के रास्ते
नगर निगम की आयुक्त मोनिका गुप्ता मेयर निखिल मदान व निगम पार्षदों के साथ अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए चर्चा कर चुकी है। वह पार्षदों से संबंधित वार्ड के अंतर्गत अवैध कॉलोनियों को वैध कराने में सहयोग करने की अपील की है। निगम क्षेत्र में कॉलोनियों के वैध करने से विकास के रास्ते खुल जाएंगे। इस कॉलोनियों में सड़कें, पेयजल और सीवर कनेक्शन लगेंगे। पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल भी लगाए जा सकेंगे। कॉलोनियों के वैध होते ही जमीन की खरीद और बिक्री शुरू हो जाएगी। इन क्षेत्रों के लिए रजिस्ट्री शुरू हो जाएंगी। साथ ही इससे नगर निगम को स्टांप ड्यूटी के रूप में राजस्व मिलेगा। घर बनाने के लिए नक्शे पास कराना भी अनिवार्य होगा।

नगर निगम क्षेत्र की 62 अवैध कॉलोनियों को वैध कराने की तैयारी है। अब तक 17 कॉलानियों की आरडब्ल्यूए ने प्रस्ताव भेज हैं। मेयर व सभी निगम पार्षदों को संबंधित वार्डों में अवैध कॉलोनियों से आरडब्ल्यूए बनाकर प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। जिससे जल्द ही कॉलोनियां मुख्यालय से वैध कराई जा सके। इसके बाद इन कॉलोनियों में सुविधाएं बढ़ा जा सकेगी।
मोनिका गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed