फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 out of 18 Haryanvi players selected in trials for Asian Games

एशियन गेम्स के लिए ट्रायल: फिर छा गए रहे हरियाणवी, 18 में से 17 पहलवान हरियाणा से, एक पंजाब से

Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
सार

दिल्ली में हुए ट्रायल में दूसरा दिन भी हरियाणा के नाम रहा। फ्री-स्टाइल के सभी छह भारवर्ग में चयन हरियाणवियों का हुआ। ओलंपिक भारवर्ग की तर्ज पर 18 पहलवान चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स में भाग लेंगे। वहीं ट्रायल में बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला।

विज्ञापन
17 out of 18 Haryanvi players selected in trials for Asian Games
दीपक पूनिया झज्जर, यश सोनीपत, सुमित झज्जर, विशाल झज्जर, अमन झज्जर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एशियन गेम्स के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में दूसरे दिन भी हरियाणवी ही छाए रहे। महिलाओं के बाद फ्रीस्टाइल वर्ग के ट्रायल में भी सभी छह भारवर्ग में हरियाणा के पहलवानों ने अपना चयन कराया है। 18 सदस्यीय दल में म्हारे पहलवानों ने दबदबा कायम रखते हुए 17 भारवर्ग में अपना टिकट पक्का किया है। चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए थे।

विज्ञापन


कुश्ती का नाम आते ही सभी के जेहन में हरियाणा का नाम उभर आता है। हरियाणवी पहलवान राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सदैव पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखते हैं। ओलंपिक हो या विश्व कुश्ती चैंपियनशिप और एशियाई गेम्स विदेशी धरती पर हरियाणा के पहलवानों का डंका बजता रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में एशियन गेम्स के ट्रायल में एक बार फिर हरियाणा के पहलवानों ने अपनी ख्याति के अनुसार प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल के लिए चयनित हुए सभी 18 में 17 भारवर्ग में अपना चयन कराया है। महिला और फ्रीस्टाइल वर्ग के सभी छह-छह भारवर्ग में तो हरियाणा के पहलवानों का ही चयन हुआ है। वहीं ग्रीको रोमन में पंजाब के पहलवान को छोड़कर पांच अन्य भारवर्ग में भी हरियाणा ही छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में एशियन गेम्स में चयन को ट्रायल देते पहलवान।
रविवार को फ्रीस्टाइल वर्ग में चयनित सभी छह भारवर्ग में चार पहलवान हरियाणा के झज्जर से हैं। हालांकि सोनीपत के नाहरी के पहलवान उलटफेर का शिकार होकर चयन नहीं करा सके। भारतीय टीम में चयन करवाने वाले पहलवान सेना व रेलवे के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी खेलते हैं। 74 किलोग्राम में चयनित सोनीपत के गांव नांगल कलां के पहलवान यश तुषीर दिल्ली के लिए खेलते हैं।

इन पहलवानों को मिला हांगझोऊ का टिकट
फ्रीस्टाइल वर्ग में अमन (झज्जर 57, किलोग्राम), विशाल (झज्जर, 65), यश (सोनीपत, 74), दीपक पूनिया (झज्जर, 86), विक्की (हिसार, 97) व सुमित (झज्जर, 125) का चयन हुआ है।
महिला वर्ग में पूजा (रोहतक, 50 किलोग्राम), अंतिम (हिसार, 53), मानसी (रोहतक, 57) सोनम (सोनीपत, 62), राधिका (हिसार, 68), किरन (हिसार, 76) शामिल है।

ग्रीको रोमन वर्ग में ज्ञानेंद्र (सोनीपत, 60 किलोग्राम), नीरज (सोनीपत, 67), विकास (झज्जर, 77), सुनील (रोहतक, 87), नरेंद्र चीमा (पंजाब, 97) व नवीन (सोनीपत, 130) शामिल है।


उलटफेर का शिकार हुए रवि दहिया
एशियन गेम्स के लिए ट्रायल में दूसरे दिन रवि दहिया उलटफेर का शिकार हो गए। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता नाहरी गांव के रवि दहिया 57 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के नवोदित पहलवान आतिश से मुकाबला हारकर बाहर हो गए। हालांकि बाद में राउंड में आतिश भी हार गए। इससे पहले सरिता मोर और अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा। ओलंपियन बजरंग पूनिया के भारवर्ग में झज्जर के विशाल का चयन हुआ है। हालांकि उन्हें स्टैंड बाई में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed