फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 accused arrested for gambling, Rs 96 thousand recovered

Sonipat News: जुआ खेल रहे 17 आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार रुपये बरामद

Mon, 30 Sep 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
17 accused arrested for gambling, Rs 96 thousand recovered
राई । मुरथल थाना पुलिस ने जीटी रोड स्थित एक होटल में जुआ खेल रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 96 हजार रुपये भी बरामद किए है। आरोपी क्वाइन चिप्स के जरिए ताश के पत्तों पर रुपये लगा रहे थे। आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंद शहर के रहने वाले है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरथल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटी रोड स्थित पार्क रेजिडेंसी होटल में ताश के पत्तों पर क्वाइन चिप्स के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। टीम होटल में पहुंची तो वहां दो टेबल पर क्वाइन चिप्स डाल कर ताश पत्तों पर दांव लगाया जा रहा था। टीम ने मौके पर 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनमें उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखवा के नितिन, मिथुन, शिवम, सचिन, विशाल, गाजियाबाद के इंद्रपुरी के सुकांत गोयल, हापुड के कैलेक्टर गंज के इशांत, मुकीनपुर पिलखवा के नवीन, मोहन नगर काॅलोनी रवि तोमर और फरदीन, गाजियाबाद के विशु, दिल्ली के पांडव नगर के राकेश, गाजियाबाद के वसुंधरा नगर के शिव गुप्ता, पिलखवा के पहलाद नगर के अंकुश और सचिन व अन्य है। वहां काम कर रहे युवक ने अपनी पहचान जटपुरा के रोहित के रूप में दी। टीम ने वहां से रजिस्टर प्राप्त किया। टीम ने एक टेबल से 510 क्वाइन, दूसरी से 410 क्वाइन बरामद की। साथ ही 96 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed