फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   905 रजिस्टर्ड किसानों की खरीदी जाएगी सरसों, सोनीपत मंडी में 2

905 रजिस्टर्ड किसानों की खरीदी जाएगी सरसों, सोनीपत मंडी में 2

Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
905 रजिस्टर्ड किसानों की खरीदी जाएगी सरसों, सोनीपत मंडी में 2
सरसों की 28 और गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि रबी सीजन में 28 मार्च से सरसों और एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। गेहूं की खरीद के लिए जिले की चार मंडियों सोनीपत, गोहाना, गन्नौर और खरखौदा के साथ 18 खरीद केंद्रों की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। किसानों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए अधिकारी सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करें। डीसी डॉ. शालीन सोमवार को गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर अधिकारियों और आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है, जिसमें छह हजार मीट्रिक टन पैदावार होने की संभावना है। ऐसे में 2500 मीट्रिक टन सरसों हैफेड द्वारा सिर्फ सोनीपत मंडी में ही खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरसों सिर्फ उन 905 किसानों की खरीदी जाएगी जिन्होंने 18 मार्च तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन

25 क्विंटल सरसों बेच सकता है एक किसान
एक किसान सिर्फ 25 क्विंटल सरसों बेच सकता है और प्रतिदिन सिर्फ पांच क्विंटल सरसों ही लेकर मंडी में आ सकता है। सरसों की खरीद का सरकारी भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। उपायुक्त ने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वह फसल को साफ करके लाएं और सरसों में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत से अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख हेक्टेयर में पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की संभावना
उपायुक्त ने बताया कि जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर में पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की संभावना है। इस गेहूं में 40 प्रतिशत हैफेड, 25 प्रतिशत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, 15 प्रतिशत वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन आफ इंडिया और बाकी हैफेड द्वारा खरीदा जाएगा। गेहूं का रेट 1840 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो। इसके लिए मंडी में परचेजर के साथ-साथ एक तकनीकी टीम भी निश्चित की गई है। डीसी ने मीटिंग में निर्देश दिए कि सभी मंडियों में काटों की जांच दोबारा कराई जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीजन में सभी मुख्य सड़कों पर नाके लगाए जाएं ताकि दूसरे प्रदेशों से गेहूं जिले की मंडियों तक नहीं पहुंच पाए।
एडीसी को खरीद को लेकर बनाया ओवरआल इंचार्ज
उन्होंने कहा कि हर मंडी व खरीद केंद्र में एक ग्रीवेंस रिडरेशल कमेटी भी बनाएं, जिसमें मंडी एसोसिएशन के प्रधान, अधिकारियों को भी रखें। अगर कोई भी विवाद होता है तो उसका हल भी निकाला जाए। इस दौरान एडीसी जयबीर सिंह आर्य को खरीद को लेकर ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है। वहीं सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अलग से मीटिंग लेंगे व मंडियों का दौरा करेंगे।
ऐसे क्रमवार खरीदी जाएगी सरसों
डीसी डा. शालीन ने बताया कि किसानों को सरसों की बिक्री में कोई दिक्कत न हो इसके लिए शेड्यूल जारी किए गए है। खरीद सिर्फ सोनीपत मंडी में होगी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को पुरखास धीरान, पांची जाटान, राजलूगढ़ी, 29 मार्च को सरढ़ाना, पुरखास राठी, राजपुर, सैंय्या खेड़ा, शाहपुर तगा, तेवड़ी, उद्देशीपुर, 30 मार्च को उमेदगढ़, अगवानपुर, अटायल, बजाना कलां, कैलाना, बजाना खुर्द, बली कुतुबपुर, 1 अप्रैल को चिरसमी, डबरपुर, दातौली, भिगान, गढ़ी केसरी, गुमड़, खिजरपुर अहीर गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।
2 अप्रैल को खूबड़ू, लड़सौली, मुनक माजरा, महमदपुर माजरा, 3 अप्रैल को मटिंडू, बरौणा, बिधलान, फरमाना, फिरोजपुर बांगर, 4 अप्रैल को गढ़ी सिसाना, गोपालपुर, गौरड़, झरौठी, खांडा व खरखौदा, 5 अप्रैल को थाना कलां, खेड़ी दहिया, किडौली, कुंडल, मंडौरा, मौजमनगर, निरथान, निजामपुर खुर्द, निजामपुर माजरा, 6 अप्रैल को पिपली, प्रह्लादपुर, रोहाणा, सैदपुर व सेहरी, स8 अप्रैल को सिलाना, सिसाना, सोहटी, थाना कलां, थाना खुर्द, तुर्कपुर गांवों के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।
9 अप्रैल को बली ब्राह्मणान, बनवासा, आहुलाना, तिहाड़, ठसका, सिवानका, पुठी, 10 अप्रैल को नूरन खेड़ा, महमदपुर, मातंड, मदीना, खेड़ी दमकन, खंदराई, कटवाल, 11 अप्रैल को कैलाना तालुका, कहल्पा, जागसी, ईशापुर खेड़ी, गुढ़ा, गोहाना, गिवाना, गढ़ी उजाले खां. गढ़ी सराय नामदार खां, 12 अप्रैल को गंगेसर, धनाना, छिछड़ाना, छतहेरा, बुटाना कुंडू, बुटाना खेतलान, बिलबिलान, बिचपड़ी, बड़ौता, 13 अप्रैल को भैंसवाल कलां, बरौदा मोर व ठुठान, गामड़ी, 15 अप्रैल को बुसाना, सिरसाढ़, सरगथल, शामड़ी, पट्टी कलां, मुडलाना, खानपुर, कासंड़ी, ककाना, चिड़ाना गांवों की सरसों की खरीद की जाएगी।

16 अप्रैल को पबसरा, जठेड़ी, गढ़ मिरकपुर, पलड़ा, औरंगाबाद, पीतमपुरा, 17 अप्रैल को तिहाड़ कलां, तिहाड़ खुर्द, सोनीपत पट्टी जाटान, सिटावली, सांदल कलां, सलारपुर माजरा, रौलद लतीफपुर, रोहट, 18 अप्रैल को रहमाना, रिंढ़ाना, पिनाना, नाहरी, नांगल खुर्द, नांदनौर, नैना ततारपुर, मुरथल, मोई माजरी, 19 अप्रैल को मोहम्मदाबाद, मोहाना, माहरा, मेहंदीपुर, महलाना, मल्हा माजरा, लहराड़ा, कुराड़, शाहपुर तुर्क, ककरोई, जुआं, तिहाड़ कलां, 20 अप्रैल को हुल्लाहेड़ी, हसनपुर, गुहणा, हलालपुर, फतेहपुर, असदपुर, दीपालपुर, चटिया देवा, बिंदरौली व भौवापुर, भठगांव माल्याण व ढुरान, भदाना, बड़वासनी, बाघड़ू गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed