फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एचएसआईआईडीसी की मनमानी के खिलाफ धरना देंगे उद्योगपति

एचएसआईआईडीसी की मनमानी के खिलाफ धरना देंगे उद्योगपति

Wed, 08 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी की मनमानी के खिलाफ धरना देंगे उद्योगपति

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली।
एचएसआईआईडीसी की मनमानी के खिलाफ कुंडली के उद्योगपति आंदोलन के लिए खड़े हो गए है और 14 नवंबर से धरना देने का फैसला लिया है। कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मंगलवार को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया और अपनी मांग पूरी नहीं होने तक धरना देने की बात कही है। जिस तरह से उद्योगपतियों ने आंदोलन शुरू करने की बात कही है, उसमें बड़री संख्या में उद्योगपति जुड़ सकते है।

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों व उद्योगपतियों की एक बैठक हुई। उस बैठक में एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों पर मनमानी करके मेक इन इंडिया की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि औद्योगिक क्षेत्र में लगातार प्लॉटों की नीलामी की जा रही है, जबकि वहां मूलभूत सुविधाएं पहले से मौजूद फैक्ट्रियों के लिए नहीं दी जा रही है। वहां सबसे बड़ी बिजली की समस्या है और उसके लिए आधारभूत संरचना का अभाव है। वहां पिछले छह माह से निगम न नए कनेक्शन दिलवा रहा है न ही लोड़ बढ़ाने की अनुमति ही प्रदान कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में सब स्टेशन नहीं होने से इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा बैठक में इन्हांसमेंट का मुद्दा उठाया गया। जिसको लेकर कहा गया कि फेज चार के उद्योगपतियों से इन्हांसमेंट के लिए रुपये मांगना पूरी तरह से गलत है, क्योंकि सेक्टर चार में कई साइट पड़ी हुई है। उनको बेचकर एचएसआईआईडीसी उस कोर्ट से तय हुई इन्हांसमेंट की रकम को चुकता कर सकता है। इसके बावजूद भी प्लॉट धारकों को परेशान किया जा रहा है। इस कारण ही बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर से बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि इस धरने में प्रदेश की सभी औद्योगिक यूनियन के लोग आ सकते हैं, जिससे एचएसआईआईडीसी उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करें। इस दौरान लघु उद्योग भारती की सोनीपत ईकाई के अध्यक्ष मदनलाल गांधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed