फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   16.15 km road to Shahpur-Khanpur will be constructed in six months

Sonipat News: छह माह में शाहपुर-खानपुर तक बनेगी 16.15 किमी सड़क

Wed, 19 Nov 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
16.15 km road to Shahpur-Khanpur will be constructed in six months
फोटो : 11 सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते विधायक देवेंद्र कादियान। प्रवक्ता
गन्नौर। गन्नौर-शाहपुर से खानपुर तक प्रस्तावित 16.15 किलोमीटर लंबी सड़क पर निर्माण शुरू हो गया है। सड़क नाबार्ड योजना स्कीम के तहत बनाई जा रही है। इस पर 6.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को 180 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

यह सड़क सैय्याखेड़ा, कैलाना, दुभेटा और कासंडी गांवों को जोड़ते हुए खानपुर तक जाएगी। सड़क बनाने का काम मोई माजरी से शुरू हो चुका है। पहले सड़क गन्नौर तक और उसके बाद खानपुर तक तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए गुणवत्ता की जांच की। विधायक ने कहा कि यह सड़क ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी थी। अब सड़क बनने से आवागमन आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने और खानपुर मेडिकल तक जाने में लोगों को सुविधा होगी। खानपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि तय समय में सड़क तैयार कराकर जनता को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed