Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   16 farmers detained in Amli village for protesting against installation of high tension line

Sonipat News: हाईटेंशन लाइन लगाने का विरोध करने पर आंवली गांव में 16 किसान डिटेन, पुलिस पहरे में काम शुरू

Wed, 18 Nov 2026 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
16 farmers detained in Amli village for protesting against installation of high tension line
फोटो - आंवली गांव के खेतों में तैनात पुलिसकर्मी। स्रोत - ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। आंवली गांव के किसानों ने खेतों में सीवानी-जाजी पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन का विरोध किया। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर विरोध कर रहे 16 किसानों को डिटेन कर लिया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में चले कार्य के दौरान पूरा गांव आंवली छावनी में तब्दील रहा।

किसान मार्केट रेट के अनुसार उचित मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे थे और उन्होंने आंवली सहित कई जगहों पर काम रुकवा रखा था। बुधवार को भी किसान प्रशासन से एक सप्ताह का समय मांग रहे थे, लेकिन प्रशासन ने काम शुरू कराने का निर्णय लिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मौके पर मौजूद 16 किसानों को डिटेन कर बरोदा थाने भेज दिया। इसके बाद मौके पर विरोध करने के लिए कोई नहीं पहुंचा और प्रशासन ने तुरंत मशीनें लगवाकर काम शुरू करवा दिया। इससे पहले किसान इस लाइन के विरोध में जून से ही गांव गुहणा में विरोध करते हुए धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। जिस खेत में टावर लगाता है उसकी कीमत कम हो जाती है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में डीडीपीओ मनीष मलिक मौके पर मौजूद रहे। वहीं डीसीपी विक्रांत भूषण, एसीपी राजीव सिंह व देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed