फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एग्री लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति की सुरक्षा में एसपीजी के साथ ही प्रदेश के आठ एसपी को सौंपी जिम्मेदारी

एग्री लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति की सुरक्षा में एसपीजी के साथ ही प्रदेश के आठ एसपी को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
एग्री लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति की सुरक्षा में एसपीजी के साथ ही प्रदेश के आठ एसपी को सौंपी जिम्मेदारी
राष्ट्रपति की सुरक्षा में एसपीजी के साथ तैनात रहेंगे एक हजार पुलिस कर्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गन्नौर में आयोजित एग्री लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी के साथ ही प्रदेश के आठ एसपी भी उनकी सुरक्षा को लेकर अलग-अलग स्थानों पर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही दो प्लाटून भी सुरक्षा को अचूक बनाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्य सचिव डीएस ढेसी व पुलिस महानिदेशक केपी सिंह भी पहुंचे। सुरक्षा के साथ ही उन्होंने रूट चार्ट की भी जांच की। जिससे कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो सके।
गन्नौर में आयोजित एग्री लीडरशिप कार्यक्रम का रविवार को समापन होगा। कार्यक्रम के समापन समारोह में राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ ही राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व सीएम मनोहर लाल भी आएंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक एसपीजी के साथ ही पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

आठ एसपी के जिम्मे रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और स्वागत से वीवीआईपी स्टेज तक अलग-अलग एसपी की जिम्मेदारी लगाई गई है। हेलीपैड एरिया में एसपी भिवानी गंगाराम पूनिया सुरक्षा प्रबंधों के प्रभारी रहेंगे। उनके साथ करीब 140 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। हेलीपैड से राष्ट्रपति की गाड़ी के पास एसपी जींद अश्विन सैनवी तैनात रहेंगे। उनके साथ करीब 15 पुलिस कर्मी रहेंगे। वहां से कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी मधुबन कृष्ण मुरारी को सौंपी गई है। वह वीवीआईपी व सामान्य पार्किंग की सुरक्षा भी देखेंगे। इस एरिया में 200 से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे। स्वागत व डिजीटल गैलरी में एसपी सिरसा डॉ. अरुण सिंह नेहरा सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इस क्षेत्र में करीब 120 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वीवीआईपी स्टेज के पास एसपी झज्जर पंकज नैन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके साथ करीब 40 पुलिस कर्मी रहेंगे। पंडाल ड्यूटी, वीआईपी स्टेज व प्रेस गैलरी में एसपी दादरी समिति चौधरी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगी। उनके साथ करीब 200 पुलिस कर्मी रहेंगे। लंच स्थान पर डीसीपी गुरुग्राम नरेंद्र बिजराणिया रहेंगे। उनके साथ करीब 100 पुलिस कर्मी रहेंगे। बाउंड्री वॉल व गोलचक्र के पास एसपी रेवाड़ी राहुल शर्मा सुरक्षा संभालेंगे। उनके साथ करीब 150 पुलिस कर्मी व दो प्लाटून रहेंगी। राज्यपाल व सीएम सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान के लिए भी करीब 200 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव डीएस ढेसी और पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने जांची सुरक्षा
राष्ट्रपति डा. राम नाथ कोविंद के कार्यक्रम से पहले शनिवार को मुख्य सचिव डीएस ढेसी व पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने तैयारियों व सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी स्थित वीआईपी लाउंज में अधिकारियों की बैठक भी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि वीवीआईपी दौरे के समय सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस दौरान लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। सभी रूट व यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed