फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाते हुए डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाते हुए डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाते हुए डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाते हुए डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव एमपी माजरा गांव के निकट पश्चिमी यमुना लिंक नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक डूब गया। एक दिन बाद उसके साथियों ने युवक के डूबने के बारे में उसके परिजनों को बताया। सूचना के बाद परिजनों व प्रशासन ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
खेड़ी रोड निवासी टिंकू (22) 14 अगस्त को अपने साथी मूलरूप से गुमड़ हाल खेड़ी रोड गांधी नगर निवासी सुरेश व कृष्ण के साथ एमपी माजरा के निकट पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाने गया था। इसी दौरान टिंकू नहर में डूब गया। इसके बाद उसके साथी डरकर भाग गए। जब टिंकू घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उसका सुराग नहीं लगा तो उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ की। तब सुरेश ने उन्हें टिंकू के नहर में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद तहसीलदार रोहतास पंवार, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, खुबडू झाल चौकी इंचार्ज रमेश कुमार, गिरदावर सुरेश व पटवारी नवीन भी मौके पर पहुंचे और टिंकू को ढूंढने के लिए अभियान शुरू किया। नहर का पानी को कम करवाया और गोताखारों, नांव की मदद से टिंकू को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

खेत में यूरिया डालने की बात कहकर गया था टिंकू
परिजनों ने पुलिस को बताया कि टिंकू अपने दोस्त सुरेश के साथ खेत में यूरिया खाद डालने के लिए निकला था। परिजनों का कहना है कि टिंकू 14 अगस्त की रात नहर में डूब गया था, लेकिन सुरेश ने उन्हें अगले दिन इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed