{"_id":"5a034eda4f1c1b76678ba1bf","slug":"151510166234-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें लेट, स्टेशन पर रेलयात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें लेट, स्टेशन पर रेलयात्रियों ने किया हंगामा
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
कोहरे व स्मॉग के चलते लगातार दूसरे दिन बुधवार को ट्रेनें लेट रहीं। इससे रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें लेट होने पर कई यात्रियों ने निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं स्टेशन से रन थ्रू जा रही ट्रेनों को रुकवाने की मांग को लेकर रेलयात्रियों ने हंगामा किया। इस दौरान रेलयात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के पास जाकर रन थ्रू ट्रेनें रुकवाने की मांग की। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने दिल्ली डीआरएम कार्यालय से बात की। उसके बाद स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने रन थ्रू ट्रेनों को रोकने से मना कर दिया। इसके बाद लोगों ने नाराजगी जताई।
दिल्ली की तरफ जाने के लिए दैनिक रेलयात्रियों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों देरी से चल रही थी। इससे पहले रेलयात्री ट्रेनों की स्थिति को जानने के लिए पूछताछ खिड़की पर खड़े रहे। वहां पर भी ट्रेनों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही थी। बुधवार को दिल्ली की तरफ जाने के लिए सुपर एक्सप्रेस व आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द रही। इससे लोगों में परेशानी हुई। हंगामा करते हुए यात्री स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने रन थ्रू ट्रेनों को रुकवाने के लिए अपील की। लेकिन स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेनों को रुकवाने के लिए मना कर दिया।
दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन लेट
मूरी एक्सप्रेस 4 घंटे
झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे
पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 2.30 घंटे
जनशताब्दी 2 घंटे
भठिंडा एक्सप्रेस 6 घंटे
सुपर एक्सप्रेस रद्द
आम्रपाली एक्सप्रेस रद्द
अंबाला की तरफ जाने वाली ट्रेनें
दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 1.30 घंटे
पश्चिम एक्सप्रेस 2.30 घंटे
सुपर एक्सप्रेस 4 घंटे
ऊंचाहार एक्सप्रेस 6 घंटे
हिमालय क्वीन 2 घंटे
मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे
गीता जयंती एक्सप्रेस 2.30 घंटे