फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   150 animals were examined in the Yamuna affected area

Sonipat News: यमुना प्रभावित क्षेत्र में 150 पशुओं की हुई जांच

Tue, 09 Sep 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
150 animals were examined in the Yamuna affected area
फोटो 02: सोनीपत के गांव मनौली टोंकी में ग्रामीणों को पशुओं को बीमारियों से बचाव की जानकारी देते
सोनीपत। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से खेतों और गांवों में पानी पहुंचने की वजह से पशुओं की बीमारी फैलने के शक को देखते हुए सोमवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत बाढ़ प्रभावित गांवों के पशुओं का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

विशेष रूप से सबसे अधिक प्रभावित मनौली टोंकी गांव के राहत कैंप में पशुपालन विभाग की टीम ने पहुंचकर 22 किसानों के 150 से अधिक पशुओं की जांच की। उपमंडल अधिकारी डॉ. बलजीत दलाल के नेतृत्व में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर में प्रत्येक पशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

पशुओं को आवश्यक दवाइयां और कृमिनाशक दवाएं मुफ्त उपलब्ध करवाई गईं। जिन पशुओं में बीमारी के लक्षण पाए गए उनका इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि पशुओं का स्वास्थ्य किसानों की आजीविका से जुड़ा है। प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की टीम ने बताया कि जलभराव की वजह से पशुओं में त्वचा रोग, खुरपका-मुंहपका, बुखार और आंतों के संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पशुओं की साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और चारे की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। इस दौरान सरपंच सोनू, डॉ. यजेश मलिक, डॉ. सुरेंद्र मलिक, वीएलडीए मोहन और मुकेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed