{"_id":"65ff0a137b959250220cbdba","slug":"15-sheep-died-11-injured-due-to-attack-by-unknown-animal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115771-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अज्ञात जानवर के हमले से 15 भेड़ों की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अज्ञात जानवर के हमले से 15 भेड़ों की मौत, 11 घायल
Sat, 23 Mar 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अहीर माजरा में एक पशुपालक की मुसीबत बढ़ गई। शुक्रवार रात पशुपालक के पशुबाड़े में घुसकर अज्ञात जानवर ने उनकी भेड़ों पर हमला कर दिया जिसके चलते 15 भेड़ों की मौत हो गई और 11 घायल मिली है।
भूप सिंह ने अपने पशुबाड़े में 40 भेड़ पाल रखी हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार रात वह अपने भेड़ों को पशुबाड़े में छोड़कर सो गए थे। शनिवार सुबह पता चला कि बीती रात किसी अज्ञात जानवर ने भेड़ों पर हमला कर दिया। जिसमें 15 भेड़ों की मौत हो गई और 11 भेड़ घायल हो गई। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सरपंच नरेंद्र ने भूप सिंह को सरकार से मुआवजे की मांग कर दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने मृत भेड़ों को गांव के पास खाली जमीन में दफना दिया। भूप सिंह ने बताया कि भेड़ों की मौत से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।