{"_id":"6712f18dfcc2091f2a04ee14","slug":"15-dengue-patients-found-in-two-days-four-admitted-to-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126308-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो दिन में 15 डेंगू मरीज मिले, चार अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो दिन में 15 डेंगू मरीज मिले, चार अस्पताल में भर्ती
Sat, 19 Oct 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के एक कॉलोनी स्थित घर में पानी से भरे ड्रम में मच्छर का लार्वा पनपने से रोकने
सोनीपत। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उचित कदम उठाए जाने का दावा किया जा रहा, लेकिन रोजाना मरीजों में इजाफा हो रहा है। वीरवार को जहां डेंगू के तीन मरीज मिले थे तो शुक्रवार को एक दिन में जिलेभर में 12 डेंगू मरीज मिले हैं। अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है।
गोहाना में एक, कबीरपुर में दो, सोनीपत शहर में 9, रामनगर में दो, जीवन नगर, सेक्टर-12, मैक्स सिटी, शिव काॅलोनी, हेम नगर, गुड़ मंडी, वेस्ट रामनगर में एक-एक मरीज मिले हैं। डेंगू बुखार का कहर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में फॉगिंग कराई जा रही है। डेंगू संक्रमित मिलने पर उनके घर के आसपास 50 घरों में एंटी लार्वा एक्टिविटी की जा रही है। पानी में पनपे मच्छर के लार्वा को नष्ट कराया जा रहा है। क्षेत्र में मिल रहे बुखार के मरीजों के खून की स्लाइड बनाई जा रही हैं। नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड चार मरीज ही भर्ती हैं। बाकी मरीजों का घर पर ही इलाज जारी है और उनकी स्थिति ठीक है।
अक्तूबर और नवंबर में डेंगू होने का खतरा ज्यादा रहता है। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। डेंगू संक्रमित मिलने पर एंटी लार्वा स्प्रे और फागिंग कराई गई है।-डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी