फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 acres of land was freed from encroachment amidst protests, now road and sewer line will be laid

Sonipat News: विरोध के बीच 15 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई, अब सड़क व सीवर लाइन बिछेगी

Wed, 29 Jan 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
15 acres of land was freed from encroachment amidst protests, now road and sewer line will be laid
फोटो 37: सोनीपत के गांव नांगल कलां के पास जमीन का कब्जा छु‌ड़ाने के दौरान फसल नष्ट करते बुलडोजर
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जिला नगर योजनाकार की संयुक्त टीम की ओर से मंगलवार को गांव नांगल कलां व अटेरना के पास करीब 15 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से बुलडोजर चलवाकर जमीन पर कब्जाधारियों द्वारा उगाई गई फसल को नष्ट कराया।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जिला नगर योजनाकार की संयुक्त टीम मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम अमित कुमार, नायब तहसीलदार राई अभिनव, बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य के नेतृत्व में पहुंची। इस दौरान टीम ने सेक्टर 59-60, सेक्टर 60-64 के 30 मीटर रोड व सेक्टर 60-64 के 45 मीटर रोड पर पड़ने वाली जमीन से कब्जा छुड़ाया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर सेक्टर के रोड का विस्तार किया जाएगा। सीवर लाइन को अटेरना में स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। टीम में जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह, सहायक नगर योजनाकार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed