फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्कूल नहीं हुआ अपग्रेड तो अब होगा आंदोलन

स्कूल नहीं हुआ अपग्रेड तो अब होगा आंदोलन

Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्कूल नहीं हुआ अपग्रेड तो अब होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/कुंडली।
स्कूल अपग्रेड नहीं होने के कारण जांटी कलां के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब वहां के लोगों ने आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसको लेकर मंगलवार को गांव में लोगों की एक मीटिंग हुई, जिसमें साफ कहा गया कि इस समय छुट्टियां चल रही हैं। स्कूल खुलने से पहले इसे अपग्रेड नहीं किया गया तो इसको लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पहले धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद स्कूल पर तालाबंदी कर दी जाएगी। ग्रामीणों के इस आंदोलन में वे छात्राएं भी शामिल होंगी जो स्कूल अपग्रेड नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी हैं।
पांच साल से उठ रही मांग
जांटी कलां के राजकीय उच्च विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग पिछले पांच साल से उठ रही है। इसके लिए पहले पंचायत व मुख्य अध्यापिका की ओर से सरकार को केवल पत्र भेजा जाता था, लेकिन अब ग्रामीण भी स्कूल को अपग्रेड कराने के लिए खड़े होने शुरू हो गए हैं। इसको लेकर ही मंगलवार को गांव में एक मीटिंग रखी गई और उसमें स्कूल अपग्रेड कराने को लेकर रणनीति तैयार की गई। उसमें कहा गया कि उनके गांव के स्कूल को पिछले पांच साल अपग्रेड करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। इस कारण ही उनकी बेटियां 10वीं से आगे की शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही हैं और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने किया था वादा
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने छह महीने पहले स्कूल को अपग्रेड करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने भी अपना वादा पूरा नहीं किया। इस हालात में उनके पास आंदोलन करने के अलावा कोई दूसरा नहीं बचता है। इसके लिए अभी वह सरकार को एक महीने का समय दे रहे हैं कि स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने से पहले उसे अपग्रेड किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वह धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। उसके बावजूद भी सरकार ने उनकी मांग को नहीं सुना तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा और स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया जाएगा। उसके लिए स्कूल पर ताला भी लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान सरपंच जसबीर सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर धर्मपाल, टेकचंद, हरफूल सिंह, वीरेंद्र, राजबीर, रामफल, रामकुमार, वीरेंद्र, रोहित, हिमांशु, ऋषि प्रकाश, महावीर, महेश आदि मौजूद रहे।
जांटी कलां में सरपंच व अन्य लोगों ने बनाई रणनीति
कहा, स्कूल खुलने तक करेंगे इंतजार, उसके बाद धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed