{"_id":"663fafc89645e1b1e40591eb","slug":"1456-pillars-and-more-than-seven-thousand-trees-were-broken-due-to-the-storm-blackout-lasted-for-18-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118137-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंधी से 1456 खंभे और सात हजार से अधिक पेड़ टूटे, 18 घंटे तक छाया रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंधी से 1456 खंभे और सात हजार से अधिक पेड़ टूटे, 18 घंटे तक छाया रहा ब्लैक आउट
Sat, 11 May 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव ककरोई में सोनीपत जाने वाले मार्ग के बीच में आंधी के कारण टूटा पड़ा पेड़। संवाद
सोनीपत। जिले में शुक्रवार रात आई आंधी से सात हजार से अधिक पेड़, 1456 बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर के पोल टूट गए। इसकी वजह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिससे लोगों को सारी रात परेशान होना पड़ा। इसके साथ बिजली निगम को करीब 1.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर करीब 18 घंटे तक ब्लैक आउट छाया रहा। कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर तक तो कई क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली कर्मी बिजली लाइन में आए फाल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
शुक्रवार रात को आई आंधी का असर जिले की बिजली आपूर्ति सहित यातायात व्यवस्था पर पड़ा। आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली के 1334 खंभे व 122 टांसफार्मर गिर गए। कई जगह बिजली की लाइनें टूटकर गिर पड़ीं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों व खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात भर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार सुबह बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट तलाशने व हुए नुकसान का आंकलन करने में जुट गए। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार शाम तक करीब 60 फीसदी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। देर रात तक अधिकतर क्षेत्राें की बिजली आपूर्ति बहाल करने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कृषि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अभी बंद रहेगी।
आंधी में दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड हवा में उड़ते रहे। खंभों पर लगाए गए साइन बोर्ड भी आंधी में गिर गए। अनेक स्थानों पर भारी भरकम पेड़ उखड़कर गिर गए जिससे यातायात बाधित हो गया। जाहरी के नजदीक अंडरपास पर लगी शेड पोल सहित उखड़कर गिर गई।
विज्ञापन
टावर गिरने से मचा हड़कंप
आंधी में सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित दुकान की छत पर लगा टावर पड़ोस के मकान की छत पर गिर गया जिससे हड़कंप मच गया। दुकानदार राजेश वर्मा ने बताया कि जिस कमरे पर टावर गिरा, उसमें मजदूर रहते थे। टावर गिरने से कमरे की दीवार में दरार आ गई। सुबह भाजपा नेता योगेश पाल अरोड़ा, पंडित अमित शौनक, दुकानदार राजेश वर्मा सहित अन्य लोगों ने स्थिति का जायजा लेते हुए गिरे टावर को हटाने की मांग की।
आंधी में गिरे पेड़ व खंभे, 20 घंटे बाद लौटी बिजली
फोटो 26- सोनीपत के खरखौदा के गांव ककरोई के राजकीय विद्यालय के गेट के पास पेड़ टूटने से गिरा ट्रांसफार्मर।
खरखौदा। क्षेत्र में आंधी के कारण रात को जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूट जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी की छत उड़ गई तो किसी के सोलर पैनल उखड़ गए। लोगों के घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां भी टूट गई। रात को ही गुल हुई बत्ती 20 घंटे बाद शनिवार शाम साढ़े पांच बजे बहाल हो पाई। जगह-जगह पेड़ गिरने से रास्ते ब्लाक हो गए। क्षेत्र में 400 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं, जिन्हें हटाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी दिन भर जुटे रहे। गांव खांडा में पशु डेयरी की छत उखड़ गई, गनीमत रही कि 53 पशुओं के ज्यादा चोट नहीं आई। खरखौदा में एक मकान में चौबारे की चौखट दरवाजे सहित उखड़ गई। शुक्रवार को गुल हुई बिजली शनिवार शाम साढ़े पांच बजे बहाल हुई, जिस कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। घरों में खिड़कियों के शीशे चटकने के मामले सामने आए हैं।
कहां कितने नुकसान
जिले में पड़े गिरे : करीब 7000
बिजली के खंभे गिरे : 1334
ट्रांसफार्मर गिरे : 122
वर्जन
आंधी से बिजली की लाइनों को नुकसान हुआ है। जिलेभर में करीब 850 खंभे व ट्रांसफार्मर टांसफार्मर गिर गए। अधिकतर इलाकों में दोपहर पूर्व ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी।-जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।