{"_id":"5cd084d2bdec22076e319c2a","slug":"141557169362-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों की बसों का करेंगे चक्का जाम, बीईओ कार्यालय पर गरजे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों की बसों का करेंगे चक्का जाम, बीईओ कार्यालय पर गरजे अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला देने को लेकर विवाद लगातार जारी है। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को दाखिला देने से इंकार करने के बाद सोमवार को छात्र अभिभावक संघ ने अभिभावकों के साथ बैठक की। जिसमें अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगा विरोध जताया। बैठक में निजी स्कूलों को चेतावनी दी गई कि दाखिला देने से इंकार करने वाले स्कूलों की बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बीईओ कार्यालय पर हंगामा भी किया। इसके लिए सीएम विंडो पर ज्ञापन भी दिया गया।
विदित रहे कि नियम 134 ए के तहत स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल रहा। निजी स्कूल कह रहे हैं कि जब तक सरकार उनकी फीस की प्रतिपूर्ति नहीं करती, तब तक वे किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं लेंगे। अभिभावक इस संबंध में कई बार शिक्षा अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। ऐसे में सोमवार को छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने बैठक करके निजी स्कूलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर ने निजी स्कूलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्कूल जानबूझकर विद्यार्थियों को परेशान कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने अभिभावकों को आह्वान किया कि वह मंगलवार सुबह स्कूल में जाए और अपने बच्चों का दाखिला करवाएं। इस दौरान अगर निजी स्कूल संचालक दाखिला करने से मना करता है तो इसकी सूचना छात्र अभिभावक संघ को दें। जिसके बाद संबंधित निजी स्कूल की बसों का चक्का जाम किया जाएगा। छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावक एकत्रित होकर मॉडल टाउन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द बच्चों के दाखिले करवाने की मांग की गई। निजी स्कूल दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में छात्र-अभिभावक संघ ने सोमवार को एक एक्शन टीम का भी गठन किया है। यह टीम निजी स्कूलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।
निजी स्कूलों द्वारा नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न देने से बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सोमवार को छात्र-अभिभावक संघ की बैठक कर सीएम विंडो व खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। दाखिला न देने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ एक्शन टीम का गठन किया गया है। दाखिला देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों की बसों का मंगलवार से चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विमल किशोर, संयोजक, छात्र अभिभावक संघ।
खरखौदा में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खरखौदा। नियम 134ए के तहत कई निजी स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दे रहे हैं। जिसे लेकर अभिभावकों ने सोमवार को उपायुक्त सोनीपत, एसडीएम खरखौदा व खंड शिक्षा अधिकारी, खरखौदा को भी निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षा विभाग की तरफ से नियम 134ए के तहत ली गई परीक्षा के बाद 1 मई को पास हुए विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए थे। लेकिन कई स्कूल संचालक बच्चों को दाखिला नहीं दे रहे हैं। अभिभावकों ने मामले की शिकायत प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, उपायुक्त, एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी, खरखौदा को दी है। अभिभावक प्रदीप, सरोज, लक्ष्मी, मनोज, संदीप, विकास, सुनील, रामबीर, कविता, शिमला देवी, प्रिंस ने प्रशासन से जल्द से जल्द दाखिला दिलवाने की मांग की है।