{"_id":"5c7983a0bdec22736f4a9282","slug":"141551467424-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन ने 4.52 करोड़ से बनने वाली सड़कों के कार्य का शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन ने 4.52 करोड़ से बनने वाली सड़कों के कार्य का शुभारंभ किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4.52 करोड़ से बनने वाली सड़कों के कार्य का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि बरोदा हलके के पिछड़ेपन को भाजपा सरकार ने दूर किया है। पूर्व में रही सरकारों ने केवल अपने ही क्षेत्र का विकास कराने की पहल की थी। जिससे भाजपा ने पूरे प्रदेश में सम्मान विकास कार्य कराकर समाप्त कर दिया। कृष्णा गहलावत शुक्रवार को कई सड़कों का शिलान्यास करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी।
चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने गढ़ी उजाले खां से महमूदपुर तक 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली नई सड़क का शिलान्यास किया। साथ ही गांव जागसी से छतैहरा होते हुए बुसाना के निर्माण कार्य पर 80 लाख रुपये की लागत आएगी। बिचपड़ी से जींद के हुडा वाला गांव तक बनने वाली सड़क पर 60 लाख रुपये की लागत आएगी। गांव बिचपड़ी से गंगाना जाने वाले मार्ग के निर्माण पर 1.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस दौरान बलजीत मलिक, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, जिला परिषद की चेयरपर्सन मीना नरवाल, बलराम कौशिक, जितेंद्र सिंह नरवाल, सतपाल लठवाल, सतीश छपरा, आजाद सिंह जागसी, सुरेंद्र सिंह जागसी, राजा आदि उपस्थित रहे।