फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकारी कमचारियों से मिलीभगत कर की कागजात से छेड़छाड, मामला दर्ज

सरकारी कमचारियों से मिलीभगत कर की कागजात से छेड़छाड, मामला दर्ज

Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कमचारियों से मिलीभगत कर की कागजात से छेड़छाड, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा।
गांव रिढाऊ में भूमि के कागजात से छेड़खानी कर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव रिढाऊ निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव मौजमनगर में जमीन खरीदी थी। जिसके कई परिवार मालिक थे। बाद में वहां पर पेट्रोल पंप बना दिया गया। अब रिढाऊ गांव के कई लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों में पहले तो छेड़छाड़ की और अब उनके पेट्रोल पंप के संचालन में बाधा डाल रहे हैं। उमेद सिंह, बिजेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने धूप सिंह से मौजमनगर गांव में जमीन खरीदी थी जिस पर पेट्रोल पंप लगाया गया। साथ ही जमीन से संबंधित दस्तावेज भी पंजीकृत करवा लिए थे। उनका आरोप है कि अब धूप सिंह पत्नी चंद्रकला, उसके बेटे इंद्रजीत व चरणजीत तथा दो पुत्रियों ने सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर दस्तावेजों मे छेड़छाड़ करवा ली। अब वह पेट्रोल पंप को बंद करने के लिए उन पर नाजायज दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की धाराओं सहित विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed