फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13920 youth voters increased in the district, will elect the government for the first time

Sonipat News: जिले में 13920 युवा मतदाता बढ़े, पहली बार चुनेंगे सरकार

Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
13920 youth voters increased in the district, will elect the government for the first time
सोनीपत। लोकतंत्र में मतदान के प्रति मतदाताओं का रुझान बढ़ाने के लिए हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में युवाओं को अपनी सरकार चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। निर्वाचन आयोग की ओर से वोट बनवाने के लिए अभियान चलाया जाता है। उस अभियान के तहत एक साल में युवा मतदाताओं की संख्या 13920 बढ़ी है। अब यह मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करके सरकार चुनेंगे। जिले में अब पुरुष मतदाता बढ़कर 6,25,230, महिला मतदाता 5,44,303 हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन के बाद मतदाता सूची को दुरुस्त किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में गोहाना हलके में पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख से पार पहुंच गई हैं तो खरखौदा व राई में पुरुष मतदाता कम हो गए हैं। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या दोगुना से ज्यादा हुई है। यह मतदाता सूची आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अहम होगी। संशोधित मतदाता सूची में इस वर्ष एक जनवरी तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम शामिल किए हैं। सामान्य तौर पर हर वर्ष 5 जनवरी को संशोधित मतदाता सूची जारी होती है, लेकिन इस वर्ष मतदाता सूची में संशोधन कार्य 5 जनवरी तक पूरा नहीं हो पाने के कारण 22 जनवरी को जारी किया गया।
विज्ञापन

गोहाना में पुरुष मतदाता 1 लाख से ज्यादा हुए, खरखौदा व राई में कम हुए
गोहाना विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्ष पुरुष मतदाता 98975 थे, इस साल बढ़कर 101193 हो गए हैं। वहीं खरखौदा व राई हलके में पुरुष मतदाताओं की संख्या घटी है। खरखौदा हलके में पिछले वर्ष पुरुष मतदाता 94722 थे, इस बार उनकी संख्या घटकर 93493 रह गई है। वहीं राई हलके में पिछले वर्ष पुरुष मतदाता 103753 थे, इस बार उनकी संख्या घटकर 103729 रह गई है। जिलेभर में पुरुष मतदाता की संख्या 4468 बढ़ी है तो महिला मतदाता की संख्या में 9452 का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं का आंकड़ा
हलका पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल
गन्नौर 102615 88506 189774
राई 103729 88166 191895
खरखौदा 93493 80613 174106
सोनीपत 123689 113645 237334
गोहाना 101193 88169 189362
बरोदा 100511 85204 185715
कुल 625230 544303 1169533


वर्जन
जिले में 13920 युवा मतदाता बढ़े हैं। यह मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे। गोहाना हलके में 2218 पुरुष मतदाता बढ़े हैं, वहीं खरखौदा में 1229 और राई में 24 मतदाता घटे है।
सरला कौशिक, चुनाव तहसीलदार, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed