फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   139 poles broke and 10 transformers were damaged due to the storm

Sonipat News: आंधी आने से 139 खंभे टूटे, 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
139 poles broke and 10 transformers were damaged due to the storm
सोनीपत। जिले में शुक्रवार शाम आई आंधी की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी की वजह से 139 खंभे टूटे गए तो 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरने और विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप रही। कई इलाकों में बिजली करीब छह घंटे बाद बहाल हो गई थी।
विज्ञापन




आंधी के कारण बिजली की लाइन पर पेड़ की डालियां गिर गईं, जिससे कई स्थानों पर सप्लाई बंद हो गई। जैसे ही बिजली गुल हुई, लोगों ने बिजली निगम के कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करना शुरू कर दिया। अचानक बढ़े कॉल्स के चलते लोगों को जवाब तक नहीं मिल पाया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

आंधी के बाद बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों में फाल्ट को ढूंढते रहे। जिससे बिजली लाइन को दुरुस्त करने में समय लगा। विभाग की टीम रातभर मैदान में डटी रही और एक-एक कर फाल्ट को ठीक करती रही। करीब रात 12 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। बिजली निगम की तरफ से पहले घरेलू फीडरों के टूटे खंभों को बदला जाएगा और उसके बाद कृषि फीडरों की लाइनों पर काम होगा। अधिकारियों के अनुसार दो दिन में सभी खंभों को बदल दिया जाएगा। जिसके बाद उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गन्नौर सब डिविजन : 65 खंभे, 5 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
गन्नौर सिटी सब डिविजन: एक खंभा, 2 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
कथूरा सब डिविजन: 10 खंभे
सिटी गोहाना सब डिविजन: 30 खंभे, 2 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
फरमाना : 18 खंभे
सैदपुर सब डिविजन : 8 खंभे
भठगांव : 7 खंभे, एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
--
आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए विभाग की ओर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान खुले तारों या गिरे हुए खंभों से दूरी बनाकर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत बिजली निगम को सूचित करें।
मनिंद्र कादियान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed