फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1323 MT DAP and 1365 MT urea fertilizer racked up

Sonipat News: 1323 एमटी डीएपी तो 1365 एमटी यूरिया खाद का रैक लगा

Sun, 17 Nov 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
1323 MT DAP and 1365 MT urea fertilizer racked up
सोनीपत। रबी सीजन में किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। किसानों के लिए 1323 मीट्रिक टन (एमटी) डीएपी तो 1365 एमटी यूरिया खाद का रैक लगा है। इसमें सोनीपत के किसानों के साथ ही दिल्ली व रोहतक के किसानों को भी डीएपी खाद मिलेगी।
विज्ञापन


रबी सीजन की फसलों की बिजाई तेजी से की जा रही है। गेहूं और सरसों की बिजाई के चलते डीएपी खाद की मांग काफी बढ़ गई है। डीएपी खाद का बड़ा रैक लगने के बाद जिले में किसानों को खाद की कमी नहीं रहेगी। किसान अब आसानी से गेहूं व सरसों की बिजाई कर सकेंगे। दो दिन के अंदर डीएपी और यूरिया खाद विक्रेताओं तक पहुंच जाएगी। इसके बाद किसान आसानी से खाद प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन




दिल्ली व रोहतक के किसानों को मिलेगी डीएपी

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 1323 एमटी डीएपी खाद पहुंची। इसमें से 423 एमटी खाद दिल्ली के किसानों के लिए भेजी जाएगी। वहीं 100 एमटी डीएपी खाद रोहतक के किसानों के पास पहुंचेगी। सोनीपत के किसानों को 800 एमटी खाद मिलेगी। कृषि अधिकारियों की मानें तो डीएपी खाद का अधिकतर स्टॉक पैक्स पर भेजा जाएगा, ताकि किसानों को अपने गांव या नजदीकी गांव से ही खाद उपलब्ध हो जाए। 1365 एमटी यूरिया खाद भी सोनीपत में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 हजार एमटी तक पहुंचा यूरिया का स्टॉक

दिसंबर के पहले सप्ताह तक डीएपी खाद की मांग रहती है। दिसंबर से मार्च माह तक यूरिया की मांग बढ़ जाती है। सोनीपत में रबी सीजन के दौरान करीब 49 हजार एमटी यूरिया की डिमांड रहती है। ऐसे में डीएपी की तरह किसानों को यूरिया खाद की किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए कृषि विभाग ने अभी से स्टॉक बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। सोनीपत में मौजूदा समय में करीब 30 हजार एमटी यूरिया स्टॉक में मौजूद है।




किसानों को खाद की किल्लत नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए लगातार पहल की जा रही है। शनिवार को 1323 एमटी डीएपी और 1365 एमटी यूरिया खाद का रैक लगा है। किसानों को अब खाद की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। किसान आवश्यकतानुसार पक्के बिल पर ही खाद की खरीद करें।

- डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed