{"_id":"5b7f08df42c792465a6a4fe4","slug":"131535051999-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पूनिया को बधाई देने पहुंचे मंत्री कविता जैन व सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग पूनिया को बधाई देने पहुंचे मंत्री कविता जैन व सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग को मिठाई खिलाकर मंत्री कविता जैन और सीएम के मीडिया सलाहकार ने दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन वीरवार को एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया को बधाई देने के लिए घर पहुंचे। दोनों ने मिठाई खिलाकर बजरंग पूनिया को बधाई दी। मंत्री कविता जैन ने कहा कि सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है और बजरंग को भी तीन करोड़ रुपये व खेल नीति के अनुसार नौकरी देगी।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि बजरंग पूनिया ने दुनिया में देश, प्रदेश व सोनीपत का मान बढ़ाया है और उसकी उपलब्धि पर सभी को गर्व है। सीएम मनोहर लाल ने खुद भी फोन करके बजरंग को कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया ने भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मंत्री कविता जैन व राजीव जैन ने बजरंग की मां व पिता को भी बेटे की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे बेटे किस्मत वालों को मिलते हैं। राजीव जैन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एशियाड खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलवाने वाला खिलाड़ी बजरंग पूनिया हरियाणा व सोनीपत का रहने वाला है।