फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल विवि में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मुरथल विवि में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 16 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुरथल विवि में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन
मुरथल विवि में दाखिले के लिए 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 25 जून कर दी है। विवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन एक से चार जुलाई के बीच किया जाएगा। जबकि दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग 10 जुलाई को होगी।

वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि विवि में प्रवेश के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिल सके, इसीलिए विवि ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ा कर 25 जून कर दी है। आवेदक 27 से 29 जून के बीच अपना एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वीसी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा 1 से 4 जुलाई के मध्य कराई जाएगी। इसका परिणाम 6 जुलाई को विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहली फिजिकल काउंसलिंग 10 जुलाई को होगी जबकि द्वितीय काउंसिलंग 13 जुलाई को और तृतीय काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी। इसके बाद भी कुछ सीट खाली रह जाती हैं तो उसके लिए चौथी फिजिकल काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी। विवि में एक अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed