{"_id":"5a396ecb4f1c1bd0408bde93","slug":"131513713355-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने गांव घड़वाल के दुकानदार राजबीर की गोली मारकर हत्या करने के ममले में मुख्य आरोपी रोहतक के बोहर निवासी सुमित उर्फ प्लोटराको प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में 10 आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। आरोपी ने साथी के भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या करने का आरोप है।
गांव घड़वाल निवासी राजबीर ने गोहाना शहर में महम रोड पर इनवर्टर की दुकान कर रखी थी। वह 29 दिसंबर, 2016 को दुकान बंद करके कार में सवार होकर गांव लौट रहा था। राजबीर जब गांव बनवासा व कोहला के बीच पहुंचा था तो दूसरी कार में सवार हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया था। हमलावर राजबीर का मोबाइल फोन भी लूट ले गए थे। राजबीर के भाई सतबीर की शिकायत पर पुलिस ने गांव घड़वाल निवासी कुलदीप, जगदीश, जितेंद्र, जगजीत, अनीता, नीता, नीरज, पूनम व चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस राजबीर की हत्या के आरोप में जितेंद्र उर्फ कुकी, पूनम, लक्ष्मी, जगजीत, अमन, मोहित, पंकज, दीपक, नसीब व बिजेंद्र उर्फ मंगली को काबू कर चुकी है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त आई-10 कार को बरामद कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया था कि गांव घड़वाल निवासी एक युवक की कई साल पहले हत्या हो गई थी। जिसका भाई बिजेंद्र कांट्रेक्ट किलर सुमित उर्फ प्लोटर का साथी है। बिजेंद्र के कहने पर ही सुमित ने राजबीर की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को पुलिस ने अब प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से जुड़े साक्ष्य व हथियार बरामद किया जा सके।
वर्जन
दुकानदार राजबीर की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। मामले में आरोपी सुमित का नाम सामने आया था। उसे रोहतक पुलिस ने काबू कर लिया था। अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जिससे साक्ष्य जुटाए जा सके।
विज्ञापन
आजाद सिंह, जांच अधिकारी, थाना बरोदा।