फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गलियों में जमा हुआ कीचड़, गांव में पीने का पानी तक नहीं

गलियों में जमा हुआ कीचड़, गांव में पीने का पानी तक नहीं

Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
गलियों में जमा हुआ कीचड़, गांव में पीने का पानी तक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
सरकार की अनदेखी के चलते गांव जागसी के सूरा पाना पंचायत में बुनियादी सुविधाओं से लोगों को वंचित होना पड़ रहा है। गांव में न पीने का पानी मिल रहा है और न ही गंदेपानी की निकासी का प्रबंध। इससे गलियों में कीचड़ हो गया है। इस तरह वहां के लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
गांव जागसी के सूरा पाना में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गलियों व नालियों की नियमित सफाई न होने से जहां गलियों में गंदा पानी बह रहा है। वहीं पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। ग्रामीण आनंद, सुरेंद्र, दिलबाग, कृष्ण, जगदीश, बिजेंद्र, रघुवीर आदि का कहना है कि गांव में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। जबकि बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। कई बार तो रातभर बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नहीं करते गलियों की सफाई
पंचायत द्वारा गांव में सफाई कर्मचारी तो लगाए गए हैं लेकिन वे नियमित रूप से गलियों व नालियों की सफाई नहीं करते हैं। जिससे नालियों में कूड़ा व कीचड़ भरा रहता है तथा गंदा पानी गली में भर जाता है। इससे आवागमन में भी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों व बच्चों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजमल निवासी जागसी।

पीने के पानी की व्यवस्था नहीं
गांव में भूमिगत जल पीने योग्य नहीं है। लोगों को खेतों से पानी भरकर लाना पड़ता है। सरकार की ओर से पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कुछ लोगों द्वारा अपने खर्च पर पाइप लाइन गांव की गलियों में दबाई गई है। वे अपनी मर्जी से तीसरे दिन पानी की आपूर्ति करते हैं। जिस कारण लोगों को शुद्ध जल पीने के लिए नहीं मिल रहा है।
अलीशेर निवासी जागसी।

पीएचसी में नहीं है चिकित्सक
गांव में सरकार की ओर से पीएचसी का नया भवन बनाया गया है लेकिन उसमें डाक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई है। केवल नर्स व लैब टैक्नीशियन आदि स्टॉफ ही यहां आता है, जो रोगियों को दवा देता है। लोग बुखार व अन्य रोगों से पीड़ित हैं, जिन्हें नर्स या दूसरे कर्मचारी ही दवा देते हैं। लोगों को मजबूर होकर शहर में निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
रमेश, निवासी जागसी।

रात भर गुल रहती है बिजली
गांव में बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है। कई बार तो रात भर बिजली गुल रहती है। दिन में दो घंटे सुबह व दो घंटे शाम को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली न होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोग अनेक बार बिजली निगम के अधिकारियों के पास चक्कर लगा चुके हैं। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
रामचंद्र, निवासी जागसी।

नाला बनने के बाद हो जाएगा स्थाई समाधान
गांव के चारों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके बाद गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान हो जाएगा। पीने के पानी के लिए जलापूर्ति विभाग द्वारा दो गहरे नलकूप लगवाए जाने हैं। जिनके लिए दो माह से जमीन के अंदर गहराई तक पानी की जांच करने वाली मशीन नहीं मिल रही है। नलकूप लगने के बाद गांव में पीने के पानी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

आजाद सिंह, सरपंच जागसी, सूरा पाना।

जल्द लगवाए जाएंगे गहरे नलकूप
गांव जागसी में पीने के पानी की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा दो गहरे नलकूप मंजूर किए गए हैं। जल्द ही नलकूप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद गांव में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। जिस मशीन से गहराई तक पानी की जांच की जानी है। वह भी जल्दी ही मिलने की संभावना है।
दलबीर दलाल, कार्यकारी अभियंता जलापूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed