फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ड्रेन की नहीं हुई सफाई, किसानों ने एसडीओ व जेई को साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा

ड्रेन की नहीं हुई सफाई, किसानों ने एसडीओ व जेई को साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा

Tue, 04 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन की नहीं हुई सफाई, किसानों ने एसडीओ व जेई को साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
गांव बनवासा के खेतों में बारिश के पानी की निकासी न होने से गुस्साए किसानों ने सिंचाई व ड्रेनेज विभाग के एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। किसानों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और सड़क किनारे बैठा लिया था। किसानों का आरोप है कि ड्रेन की सफाई नहीं होने से उनकी दिक्कत बढ़ती जा रही है। एसडीएम के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद अधिकारियों को छोड़ा गया।

गांव के खेतों में करीब सात सौ एकड़ में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। सोमवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र दहिया व अनुराग गांव बनवासा में किसानों की समस्याएं जानने पहुंचे थे। वे किसानों के साथ गांव से गुजर रही छपरा ड्रेन का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान किसानों को सिंचाई व ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों की गाड़ी आते दिखाई दी। किसानों ने गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी में विभाग के एसडीओ सरबजीत सिंह व जेई शमशेर सिंह थे। किसानों ने अधिकारियों से खेतों में भरे पानी को दिखाते हुए उसकी निकासी की मांग की। एक अधिकारी ने कहा दिया कि यह उनका क्षेत्र नहीं है। किसानों ने सवाल किया कि फिर आप इस क्षेत्र का निरीक्षण क्यों करने आए हो। जब किसान सवाल-जवाब करने लगे तो अधिकारी ने किसानों को गुस्से में आकर उससे दूर व पीछे हटने को कह दिया। इस पर किसान भड़क उठे। किसानों ने गाड़ी की चाबी निकाली ली और दोनों अधिकारियों को बंधक बना लिया। किसानों ने कहा कि छपरा ड्रेन की लगभग दो दशक से ठीक से सफाई नहीं हुई है। हर साल बारिश के मौसम में खेतों में बारिश का पानी भर जाने से फसलों में नुकसान हो जाता है। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी ड्रेन सफाई के आने वाले बजट को डकार जाते हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। किसानों ने कहा कि ड्रेन पर रखे गए पंप सैटों को भी उठा लिया गया है। पिछले सप्ताह अधिकारियों ने ड्रेन की सफाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू न होने से किसानों में गुस्सा भी था। किसानों ने दोनों अधिकारियों को सड़क किनारे बैठाए रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों को बंधक बनाने की सूचना मिलने पर बरोदा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद एसडीएम अजय कुमार बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह व शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने एसडीएम को अपनी परेशानी, नुकसान व समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने मौके पर अधिकारियों को पंप सैट मंगवाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ड्रेन की सफाई कराने और खेतों में जमा पानी की निकासी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए और अधिकारियों को छोड़ दिया। एसडीएम ने किसानों को शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों व किसानों को अपने कार्यालय में बुलाया। वहां समस्या के स्थायी समाधान की योजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने एसडीओ और जेई को साढ़े तीन घंटे बंधक बनाया
किसानों का आरोप : ड्रेन की सफाई न होने से बनवासा के खेतों में भरा पानी
एसडीएम का आश्वासन : समस्या का निकाला जाएगा स्थायी समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed