{"_id":"65da1ab0f60ecf032e011247","slug":"131-tablets-stolen-from-government-school-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114325-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय स्कूल से 131 टैबलेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय स्कूल से 131 टैबलेट चोरी
Sat, 24 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक से छात्रों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध करवाए गए 131 टैबलेट चोरी हो गए। प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह की शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को वह स्कूल में टैबलेट के रिकाॅर्ड की जांच कर रहे थे। जिस कमरे की अलमारी में टैबलेट रखे हुए थे, उसका ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे 131 टैबलेट चोरी हुए मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन