फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13 year old girl rape by uncle

13 साल की लड़की के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Dec 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
13 year old girl rape by uncle
गोहाना (सोनीपत)। सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी के साथ ही दुष्कर्म कर दिया। आरोपी करीब चार माह से 13 वर्षीय किशोरी का शोषण कर रहा था। मामला सामने आने के बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर काम से गांव से बाहर रहता था। उसके पीछे से उसके बड़े भाई ने उसकी 13 वर्षीय बेटी का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। आरोपी ने नाबालिग को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के मारे नाबालिग चुप रही। 10 दिसंबर को तड़के भी आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, जिसके बारे में उसे पता लग गया। पिता ने अपनी बेटी से पूछा तो बताया कि उसका ताऊ करीब चार माह से उसका शोषण कर रहा था, जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed