फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13-year-old girl not married, then killed person on Sabauli Road

13 साल की लड़की से नहीं कराई शादी तो सबौली रोड पर कर डाली व्यक्ति की हत्या

Wed, 29 Jul 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
13-year-old girl not married, then killed person on Sabauli Road
नरेला। शहर के सबौली रोड पर 13 साल की लड़की से शादी करने के फेर में एक अधेड़ ने दूसरे अधेड़ की जान ले ली। अधेड़ किशोरी से एक तरफा प्यार करने लगा और उसके रिश्तेदार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। रिश्तेदार ने शादी कराने से मना किया तो वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरेला के सबौली रोड पर सोमवार की रात 55 साल के अधेड़ ने अपने जानकार को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण बताया जा रहा है कि मृतक अपनी 13 साल की रिश्तेदार की शादी आरोपी से नहीं करवा रहा था। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सबौली रोड पर आईटीबीपी एरिया के निकट एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार निवासी रामबाबू (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रामबाबू और अर्जुन राजमिस्त्री का काम करते हैं। सबौली रोड पर जिस स्थान पर हत्या की वारदात हुई है वहीं पर निर्माण कार्य करते थे। पास ही रामबाबू के समधी का मकान है। समधी की 13 साल की लड़की से अर्जुन शादी करना चाहता था। इसे लेकर उसने रामबाबू के ऊपर दबाव बनाया और पैसे का लालच भी दिया। अर्जुन की इस हरकत से गुस्साए रामबाबू ने उसे धमका दिया था। सोमवार की शाम दोनों का झगड़ा भी हुआ जिसे लड़की के परिवार ने बीच-बचाव करके शांत करवा दिया। मंगलवार सुबह निर्माण स्थल पर रामबाबू की खून से सनी लाश बरामद हुई। इस मामले में लड़की के बाप ने भी पुलिस को बताया है कि अर्जुन ने रात के समय उसको भी फोन किया था पर उसने दिन में बात करने की कहकर फोन काट दिया था। उसने आरोप लगाया कि अर्जुन ने ही रामबाबू की हत्या की है। नरेला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed