{"_id":"687fabc42cd8d3e1c90bd00f","slug":"13-year-old-girl-molested-by-badminton-coach-in-sonipat-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बैडमिंटन कोच ने 13 साल की लड़की से की छेड़छाड़, गुस्साए परिजनों ने की हाथापाई, निजी स्कूल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: बैडमिंटन कोच ने 13 साल की लड़की से की छेड़छाड़, गुस्साए परिजनों ने की हाथापाई, निजी स्कूल का मामला
Tue, 22 Jul 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:48 PM IST
सार
छात्रा ने स्कूल के बैडमिंटन कोच पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा ने स्कूल के बैडमिंटन कोच पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोच की हरकत से आक्रोशित छात्रा के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। संवेदनशील मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
13 साल की है छात्रा
शहर के निजी स्कूल की नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा बैडमिंटन खेलती है। आरोप है कि कोच उसे नेशनल लेवल पर खिलाने की बात करता था। कोचिंग के दौरान ही कोच ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उस समय छात्रा कुछ नहीं कह सकी और गुमशुम हालत में वह घर पहुंची और साहस करते हुए अपने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने कोच से की हाथापाई
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। स्कूल पहुंचने पर आरोपी कोच के साथ गुस्साए छात्रा के परिजनों ने हाथापाई की। फिलहाल परिजनों ने मामले की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। थाना शहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: 12वीं की छात्रा से पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार