{"_id":"63c4444499bd23004c2f9af7","slug":"12th-student-snatched-bike-sonipat-news-rtk669424798-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 12वीं कक्षा के छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर छीनी थी बाइक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 12वीं कक्षा के छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर छीनी थी बाइक, गिरफ्तार
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली थाना क्षेत्र में युवक की बाइक छीनने के आरोप में पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है। 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर बाइक छीनी थी। छात्र का दोस्त अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
बिहार के जिला मधुबनी निवासी अमित कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह क्षेत्र के गांव सबोली में किराये पर रहते हैं। वह शनिवार देर शाम घरेलू सामान लेने के लिए बाइक से नाथूपुर गांव में जा रहा था। वह जब नाथूपुर के प्रेम धर्मकांटा के पास पहुंचे तो वहां पर दो युवकों ने उसको पीछे से थप्पड़ मारा। उसने बाइक को रोकी और थप्पड़ मारने का कारण पूछा। इस पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दोबारा से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर बाइक छीन भाग गए थे।
कुंडली थाना के एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र है। वह नरेला में अपने दोस्तों के साथ जिम भी जाता था। पुलिस ने नाबालिग से बाइक भी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस अब दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।