फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12th pass youth was running a dental clinic, investigation found registration of a female doctor

Sonipat News: 12वीं पास युवक चला रहा था डेंटल क्लीनिक, जांच में रजिस्ट्रेशन महिला चिकित्सक का मिला

Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
12th pass youth was running a dental clinic, investigation found registration of a female doctor
खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर वीरवार को थाना कलां चौक पर एक डेंटल क्लीनिक पर छापा डाला। जांच में टीम ने पाया कि संचालक बगैर किसी डिग्री के डेंटल क्लीनिक का संचालन कर रहा है। जिसकी डिग्री उसने दीवार पर लगा रखी है, उन्हें इस क्लीनिक की जानकारी ही नहीं है। टीम के सदस्य दंत सर्जन डाॅ. सुभाष गहलावत ने मामले की शिकायत पुलिस को दी और मौके से जब्त चिकित्सकीय उपकरण व दवाओं को सील करने के बाद पुलिस को सौंपकर संचालक पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने थाना कलां चौक, रोहतक मार्ग पर संचालित किए जा रहे दहिया डेंटल क्लीनिक पर छापा डाला। इंस्पेक्टर सुनील कुमार, श्रवण कुमार व डेंटल सर्जन डाॅ. सुभाष गहलावत ने इस दौरान डेंटल क्लीनिक पर पहुंचकर संचालक संदीप कुमार ढाका से उसकी डिग्री मांगी, जिस पर वह कोई डिग्री प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने क्लीनिक की दीवार पर चस्पाए गए रजिस्ट्रेशन को लेकर पूछताछ की। वह रजिस्ट्रेशन किसी महिला दंत चिकित्सक के नाम पर है। वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ हैं। जिस पर संबंधित महिला दंत चिकित्सक से टीम ने फोन पर बात की तो उनकी तरफ से क्लीनिक पर प्रैक्टिस नहीं करने और क्लीनिक से किसी भी प्रकार का संबंध होने से मना कर दिया। इसके बाद टीम ने क्लीनिक पर मिले सभी उपकरण व दवाओं को अपने कब्जे में लेने के साथ ही संचालक संदीप के खिलाफ शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दहिया गोत्र बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते खोला दहिया डेंटल क्लीनिक
टीम ने जांच में पाया कि दहिया डेंटल क्लीनिक के नाम से जो क्लीनिक चल रहा है, उसका संचालक संदीप कुमार गांव सुडाना, जिला रोहतक का रहने वाला है। वहीं उसका गोत्र भी अलग है। फिर दहिया नाम से डेंटल क्लीनिक खोलने के सवाल पर संचालक ने बताया कि दहिया गोत्र बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते उसकी सोच थी कि इस नाम से यहां पर स्थानीय मरीज ज्यादा आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बगैर कागजात के संचालित डेंटल क्लीनिक के संचालक और मौके से मिले उपकरण व दवाओं के सील कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उच्च स्तर पर भेजी गई शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है, जिसमें नियमों के विरुद्ध यह क्लिनिक संचालित हो रहा था।
- डाॅ. सुभाष गहलावत, दंत सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed