फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12th class student missing in sonipat

सोनीपत: स्कूल गया 12वीं कक्षा का विद्यार्थी नहीं पहुंचा घर, रेलवे लाइन के पास खड़ी मिली साइकिल

Sat, 09 Jul 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 10:32 PM IST
सार

छात्र गांव उल्देपुर का रहने वाला है। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटवी फुटेज में छात्र फुटओवरब्रिज से स्टेशन के दूसरी तरफ जाता दिख रहा है।

विज्ञापन
12th class student missing in sonipat
लापता छात्र के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते डीएसपी धीरज कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाला 12वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र की साइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी मिली है। परिजनों ने छात्र के लापता होने की शिकायत जीआरपी थाना में दी है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से दूसरी तरफ जाता दिखाई दे रहा है। जीआरपी ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव उल्देपुर-ठरू निवासी सुनील ने जीआरपी थाना पुलिस को बताया कि उनका लड़का आशीष शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (हरियाणा स्कूल) में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह रोजाना गांव से साइकिल से आता था और शाम को लौट जाता था।

विज्ञापन

 

8 जुलाई की सुबह वह रोजाना की तरफ साइकिल पर स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। देर शाम तक आशीष के घर न लौटने पर चिंतित परिजन उसकी तलाश करते हुए शहर पहुंचे। कई जगह तलाश करने के बाद परिजनों को रेलवे स्टेशन के बाहर आशीष की साइकिल खड़ी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बारे में उन्होंने जीआरपी को सूचित किया और आशीष के गुम होने की शिकायत दी। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें आशीष रेलवे फुट ओवरब्रिज से स्टेशन के दूसरी तरफ जाता दिखाई दे रहा है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। 


साथ चल रहे दो युवकों पर शक
सीसीटीवी फुटेज में आशीष के दोनों तरफ दो युवक चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने दोनों युवकों पर शक जाहिर किया है कि वे ही आशीष को कहीं पर लेकर गए हैं। परिजनों ने जीआरपी से सीसीटीवी में नजर आ रहे दोनों युवकों से पूछताछ करने की मांग की है। आशीष के लापता होने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जीआरपी थाने पहुंचे। इस दौरान स्टेशन पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार से भी मामले की जांच की मांग की। डीएसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


उल्देपुर-ठरू निवासी ग्रामीण थाने पहुंचे थे। उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले आशीष के लापता होने की शिकायत दी है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आशीष स्टेशन के दूसरी तरफ जाता दिखाई दे रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed