{"_id":"6a255b6d3c3400aa940220b4","slug":"128-elderly-residents-of-the-district-will-depart-for-the-somnath-pilgrimage-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155090-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आज रवाना होंगे जिले के 128 बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आज रवाना होंगे जिले के 128 बुजुर्ग
Mon, 08 Jun 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जिले के 128 बुजुर्ग सोमवार को विशेष ट्रेन से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से बुजुर्गों को विशेष ट्रेन से गुजरात भेजा जाएगा। सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले 128 बुजुर्गों ने 6 जून तक सरल पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
जिला प्रशासन की ओर से निशुल्क यात्रा कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से पंजीकृत बुजुर्गों से संपर्क किया जा रहा है। गुजरात में सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और सनातन संस्कृति का प्रतीक है।
इतिहास में कई विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन भारत की आस्था और आत्मबल को कभी समाप्त नहीं कर सके। 11 मई को वहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया था जिसका प्रसारण देशभर में किया गया था। अब सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत के 128 पात्र बुजुर्गों ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जताई है और उन्होंने सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। पात्र बुजुर्गों को विशेष ट्रेन से गुजरात भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार दोपहर बाद 3 बजे कुरुक्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना करेंगे।
इसके बाद यह ट्रेन करनाल व पानीपत होते हुए सोनीपत रेलवे जंक्शन पर शाम 4 बजे पहुंचेगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद यह ट्रेन 9 जून को गुजरात पहुंचेगी।
यहां पात्र बुजुर्ग सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। वापसी में बुजुर्ग उसी ट्रेन से 12 जून को सोनीपत के लिए रवाना होंगे और विशेष ट्रेन सोनीपत रेलवे जंक्शन पर 13 जून को पहुंचेगी।
जिले के उन 128 बुजुर्गों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा जिन परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। सरकार की ओर से उन्हें विशेष ट्रेन से मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।
- राकेश गौतम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी