फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लोगो को गुमराह करने आए मोदी, झूठे वादों के सहारे वोट नही देगी जनता: तंवर

लोगो को गुमराह करने आए मोदी, झूठे वादों के सहारे वोट नही देगी जनता: तंवर

Wed, 13 Feb 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोगो को गुमराह करने आए मोदी, झूठे वादों के सहारे वोट नही देगी जनता: तंवर
लोगों को गुमराह करने आए मोदी, झूठे वादों के सहारे वोट नहीं देगी जनता : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कुरुक्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही मोदी दोबारा से लोगों को गुमराह करने के लिए लिए आए थे, लेकिन अब झूठे वादों के सहारे भाजपा को जनता वोट नहीं देगी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ तंवर ने केक काटा और जन्मदिन मनाया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमलों की सरकार है और वह केवल जनता से झूठे वादे करके उनको गुमराह करते हैं। तंवर ने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक तैयारियां चल रही हैं, उससे लग रहा है कि लोकसभा के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। तंवर ने कहा कि देश में इस समय जनता कांग्रेस की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का कांग्रेस को बड़ा फायदा मिलेगा और यूपी में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के रोड शो में भीड़ ने यह साफ भी कर दिया है। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप भी तंवर ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed