{"_id":"5980d3b94f1c1b48078b4668","slug":"121501615033-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। बैंगलोर के व्यक्ति ने गोहाना के सेक्टर-7 निवासी एक छात्रा से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान पर दर्ज कर लिया है। सेक्टर-सात निवासी महिला शीला देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेेटी एमबीबीएस में दाखिला लेने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उनके पास बैंगलोर निवासी शैलेश कोठारी नाम के एक व्यक्ति का फोन आया कि वह मैनेजमेंट सीट पर दाखिला दिला सकता है। दाखिला दिलाने के लिए उसने अपने खाते में तीन लाख रुपये जमा करवा लिया। महिला का आरोप है कि अब आरोपी शैैलेश ने न तो उसकी बेटी का दाखिला कराया और न ही उनके रुपये वापस कर रहा है।
शहर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में बैंगलोर भेजी जाएगी। आरोपी द्वारा दिया गया फोन नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने उसके बैंक खाता से जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।