फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 out of 32 locations of crop residue burning found wrong

Sonipat News: फसल अवशेष जलने की 32 में से 12 लोकेशन गलत मिली

Sat, 07 Oct 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
12 out of 32 locations of crop residue burning found wrong
सोनीपत। फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने में जुटे कृषि विभाग के पास अब तक आगजनी की 32 लोकेशन पहुंची है। जिनमें से 12 झूठी पाई गई। इनमें 19 लोकेशन पर आगजनी की घटना मिलने पर जुर्माना व दो पर मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि एक लोकेशन की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिले में एक लाख हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई व बिजाई की गई थी। किसानों ने धान की 1509 किस्म अधिक क्षेत्र में उगाई है। यह फसल पककर पहले तैयार होती है। ऐसे में आमतौर पर पहली अक्तूबर से मंडी में पहुंचने वाला धान इस बार एक पखवाड़ा पहले ही पहुंचना शुरू हो गया था। ऐसे में इस बार सितंबर में फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं। जिस पर कृषि विभाग ने इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग के पास फसल अवशेष में आगजनी के 10 मामलों की सूचना अपने स्तर पर मिली है। जिसमें 9 स्थानों पर अवशेषों में आगजनी हुई मिली। जबकि सेटेलाइट के माध्यम से 22 लोकेशन मिली, जिनमें 11 जगह आग लगी मिली।
विज्ञापन


एक्यूआई में हुआ सुधार

दिल्ली-एनसीआर में शामिल सोनीपत में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को कम हुआ है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बाद भी सोनीपत में शुक्रवार को कुछ सुधार दिखाई दिया। एप पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) देर शाम 180 दिखाई दिया। हालांकि यह सुबह 231 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए लगातार कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। अब तक करीब 32 लोकेशन मिली है। जहां आगजनी हुई मिली उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed