फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 out of 29 women were tapped, others complained to SMO

29 में से 12 महिलाओं की हुई नलबंदी, अन्य ने एसएमओ को दी शिकायत

Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
12 out of 29 women were tapped, others complained to SMO
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नलबंदी करवाने पहुंची महिलाएं रोष जताती हुई। संवाद - फोटो : Sonipat
परिवार नियोजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले ऑपरेशन के दौरान सिर्फ 12 ऑपरेशन होने पर अन्य महिलाओं ने आपत्ति दर्ज करवाई। एक महिला को ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन तक लगा देने और फिर ऑपरेशन नहीं करने पर उनके परिजनों ने मामले की शिकायत एसएमओ को दी है। वहीं सारा मामला जब परिवार नियोजन अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश देते हुए शुक्रवार को बाकी बची महिलाओं के ऑपरेशन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

परिवार नियोजन के तहत वीरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए शिविर में महिलाएं नलबंदी करवाने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान 50 महिलाओं में से सिर्फ 29 के ही फॉर्म भरे गए। उसमें से भी केवल 12 का ऑपरेशन किया गया। एक महिला को ऑपरेशन के लिए लगाए गए इंजेक्शन के बावजूद ऑपरेशन नहीं किया गया। जिसके चलते महिला के परिजन नाराज हो गए और रोष जताते हुए मामले की शिकायत एसएमओ को दी।
विज्ञापन

आशा वर्कर यूनियन प्रधान सुनीता का कहना है कि ऑपरेशन करवाने के लिए आई महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था के खिलाफ एसएमओ व फैमिली प्लानिंग अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी को शिकायत दी। सुनीता का कहना है कि हर बार स्थिति ऐसी ही रहती है। जितनी महिलाएं ऑपरेशन के लिए पहुंचती हैं, सभी के ऑपरेशन नहीं किए जाते। सीएचसी स्टाफ नर्स व डॉक्टर भी महिलाओं के साथ सही बर्ताव नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए वीरवार को विशेष दिन था। सोनीपत में भी सर्जन ने ऑपरेशन किए। जिस कारण खरखौदा में सभी महिलाओं का ऑपरेशन नहीं हो पाए। शुक्रवार को खानपुर से स्पेशल टीम बुलाई जाएगी। खरखौदा में शिविर लगाकर महिलाओं की नलबंदी की जाएगी। इंजेक्शन लगाकर ऑपरेशन नहीं करने के मामले की जांच होगी। -डॉ. स्वराज चौधरी, फैमिली प्लानिंग अधिकारी, खरखौदा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाएं अधिक आई हुई थीं। 29 महिलाओं के फॉर्म भरे गए थे। जिनमें से 12 ऑपरेशन किए गए हैं। सर्जन सोनीपत में भी ऑपरेशन करके आए थे, जिसके चलते समय लग गया और 12 केस ही हो पाए। एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी सभी रिपोर्ट ठीक थी। उसे इंजेक्शन लगाकर छोड़ दिया, उसका ऑपरेशन नहीं किया। इसकी जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। -डॉ. सतपाल सिंह, एसएमओ खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed