फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 government schools in the district will be known by the names of martyrs, report ready, approval awaited

Sonipat News: शहीदों के नाम से जाने जाएंगे जिले के 12 राजकीय विद्यालय, रिपोर्ट तैयार, मंजूरी का इंतजार

Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
12 government schools in the district will be known by the names of martyrs, report ready, approval awaited
सोनीपत। जिले के 12 राजकीय विद्यालय जल्द शहीदों के नाम से जाने जाएंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग से विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी है। विभाग को संबंधित ग्राम पंचायत व एसएमसी से प्रस्ताव पास करवाने के साथ ही शहीदों का विवरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की अलख जगाने के साथ उन्हें शहीदों की गाथाओं का अध्ययन कराना है।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी शहीदों की गाथाओं से जल्द अवगत होंगे। जिले के 12 राजकीय विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग से रिपोर्ट व शहीदों का विवरण मांगा गया है। विभाग ने विद्यालयों का चयन कर संबंधित प्राचार्यों को ग्राम पंचायत व विद्यालय प्रबंधन कमेटी से प्रस्ताव पास करवाने संबंधी रिपाेर्ट प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट को उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाया दिया है। जल्द ही विद्यालयों का नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों की माने तो करीब 15 दिन के अंदर उपायुक्त प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगाकर योजना को हरी झंडी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंधन कमेटी व ग्राम पंचायत के माध्यम से शहीदों का विवरण जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाद में उठने वाले सवालों से बचा जा सके। अधिकारियों से विवरण की जांच करवाकर आगामी निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद राजकीय विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा।
जिले के जिन 12 स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर किए जाने हैं उनमें गांव गुहणा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, गांव कासंडी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, गांव सरढ़ाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, गांव हसनपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, गांव जैनपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गांव राणा खेड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गांव छतेहरा बहादुरपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गांव कोहला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव बरोदा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव जसराना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, -गांव पुरखास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मटिंडू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

वर्जन
जिले के 12 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। स्कूलों की सूची तैयार करने के साथ प्रस्ताव मंजूर करवा लिए गए हैं। रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में जमा कराई गई है। जल्द ही शहीदों का विवरण प्राप्त होने व निदेशालय से मंजूरी मिलते ही योजना को आगे बढ़ाकर विद्यालयों के नाम में परिवर्तन कराया जाएगा।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed