{"_id":"6afdce84131c1bf39d030907","slug":"12-challans-issued-and-a-fine-of-51000-imposed-for-burning-trash-and-using-tandoors-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164153-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कचरा और तंदूर जलाने पर 12 का चालान कर 51 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कचरा और तंदूर जलाने पर 12 का चालान कर 51 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बहालगढ़ में तंदूर जलाने पर चालान करते सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक। स्रोत: नगर निगम
- शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगम की अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई
फोटो: 31
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम ने खुले में कचरा और तंदूर जलाने वालों कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को 12 का चालान कर कुल 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। निगम की कार्रवाई से दुकानदारों और नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक, पोषण मलिक और जोगिंद्र ने अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्थान पर दो जगह कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आया, जबकि छह स्थानों पर तंदूर जलते मिले। एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के चालान किए गए। कचरा जलाने पर 500 रुपये और तंदूर संचालन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने तंदूर जलाने पर चार चालान करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा कूड़े में आग लगाने पर 500 रुपये का एक चालान किया गया।
--
प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने और प्रदूषण फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
- हर्षित कुमार, आयुक्त नगर निगम।