फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1176650 quintals of wheat left to be lifted, officials should reach warehouses soon

Sonipat News: 1176650 क्विंटल गेहूं की उठान बाकी, जल्द गोदामों तक पहुंचाएं अधिकारी

Sun, 05 May 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
1176650 quintals of wheat left to be lifted, officials should reach warehouses soon
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं का पूर्ण उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब मंडियों में गेहूं नहीं रहना चाहिए। उन्होंने किसानों को उनकी फसल का भुगतान भी निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में उपायुक्त ने शनिवार को अनाज मंडियों से गेहूं के उठान व गोदामों की स्थिति जांचने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों को खाली करवाएं और गेहूं गोदामों में पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विंशेल सहरावत ने बताया कि जिले की मंडि़याें में अब तक 3897820 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जिसमें से 2721170 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है और किसानों को 6.19 अरब रुपये का भुगतान किया गया है। उपायुक्त ने मंडी सचिवों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बाकी 1176650 क्विंटल गेहूं उठान का कार्य जल्द पूरा करें। इस दौरान नगराधीश पूजा कुमारी, हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा, मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार, ज्योति मोर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed