{"_id":"5c69b099bdec227365149d93","slug":"11550430361-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर का आतंकी हमला कायरतापूर्ण, शहीदों के परिवार के साथ शोक में पूरा देश: राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर का आतंकी हमला कायरतापूर्ण, शहीदों के परिवार के साथ शोक में पूरा देश: राष्ट्रपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर का आतंकी हमला कायरतापूर्ण, शहीदों के परिवार के साथ शोक में पूरा देश : राष्ट्रपति
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला पूरी तरह से कायरतापूर्ण है, जिसमें हमारे बहादुर जवान शहीद हो गए। उन शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। अपने देशवासियों के साथ इस जघन्य अपराध की निंदा करता हूं और शहीद होने वाले बहादुर जवानों को देश की ओर से श्रद्धांजलि देता हूं। वे रविवार को गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में एग्री लीडरशिप समिट के समापन समारोह में संबोधन कर रहे थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी ने साहस और धैर्य के साथ ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और हादसों व चुनौतियों का सामना करते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। देश की ओर से अपने बहादुर जवानों और सुरक्षा कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और उनको नमन करता हूं। हमारे बहादुर जवान ही देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, जिससे हर कोई सुरक्षित माहौल में रहता है। हर कोई उन जवानों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ है। जिस तरह कायरतापूर्ण तरीके से जघन्य अपराध किया गया है, वह पूरी तरह निंदनीय है।