{"_id":"5c23da96bdec2256fe7bd613","slug":"11545853590-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढख़ालसा में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढख़ालसा में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बढ़खालसा में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संघ के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अब बनाई जा रही सड़क से अच्छी पहले वाली सड़क होने की बात कही। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिसके कारण पूरी सड़क पर लगी सामग्री उखड़ रही है। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच हरीशचंद्र ने बताया कि पीडब्लूडी की ओर से सड़क बनाने का कार्य पूरा किया गया है। जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और घटिया सामग्री का प्रयोग करने से अभी से ही सड़क उखड़ने लगी है। जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सामग्री उखड़ने से दोपहिया वाहन फिसल रहे है और वहां लगातार हादसे बढ़ रहे है। ग्रामीणों ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से दोबारा सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बल्ली बढ़खालसा, संजय एडवोकेट, नरेंद्र, आनंद, जयपाल, इंद्रसिंह आदि मौजूद रहे।
--
बढ़खालसा में सड़क उखड़ जाने की शिकायत मिली थी। सड़क को ठीक कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए है। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। विकास रंगा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी