फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कैंसर से ग्रामीणों की मौत पर जांच करने नाथुपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

कैंसर से ग्रामीणों की मौत पर जांच करने नाथुपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैंसर से ग्रामीणों की मौत पर जांच करने नाथुपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
कैंसर से ग्रामीणों की मौत पर जांच करने नाथुपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा मरने वाले लोगों को प्रदूषण से नहीं हुआ कैंसर, दूसरी टीम भी करेगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव नाथुपुर में कैंसर से 9 ग्रामीणों की मौत की सूचना पर वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले में जांच करने पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के पास लगी फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण से लोगों की कैंसर होने से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरने वाले लोगों के परिजनों से बातचीत की और उनकी बीमारी से संबंधी कागजों की जांच की। जांच में पता चला कि ग्रामीणों की मौत अलग-अलग तरह के कैंसर से हुई है।

जांच टीम में शामिल बढ़मलिक पीएचसी पर तैनात मुख्य चिकित्सक डा. अवनीता ने बताया कि कैंसर की बीमारी कई तरह की होती है, जिस कैंसर से ग्रामीणों की मौत हुई है, उसमे प्रदूषण का कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की दूसरी टीम भी जांच करने के लिए गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed